पटना

बिहार में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, जाने कब होगा किस-किस जिले में मतदान


पटना। बिहार में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 29 सितंबर को पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 11वें चरण में वोट डाले जाएंगे।

बिहार में पंचायत चुनाव कुल 11 चरणों में होगा। 24 सितंबर को पहला चरण का चुनाव 10 जिला के 12 प्रखंड में होगा। 29 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान 34 जिला के 48 प्रखंड किया जाएगा। 8 अक्टूबर को तीसरे चरण का चुनाव 35 जिला के 50 प्रखंड में होगा। 20 अक्टूबर को चौथा चरण का मतदान 36 जिले के 53 प्रखंड में कराया जाएगा। 24 अक्टूबर को पांचवां चरण का चुनाव 38 जिलाके 58 प्रखंड में होगा। 3 नवंबर को छठे चरण का मतदान 37 जिला के 57 प्रखंड में होगा। वहीं, 15 नवंबर को सातवें चरण का मतदान 37 जिला के 63 प्रखंड में कराया जाएगा। 24 नवंबर को आठवां चरण का चुनाव 36 जिला को 55 प्रखंड  में होगा। 29 नवंबर को नौवां चरण का चुनाव 35 जिला के 53 प्रखंड में किया जाएगा। 8 दिसंबर को दसवें चरण का मतदान 34 जिला के 53 प्रखंड में किया जाएगा। 12 दिसंबर को ग्यारहे  चरण का मतदान  20 जिलों के 38 प्रखंड में होगा।

इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। बुधवार से प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जायेगा। जानकारी के अनुसार, प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सात दिनों का अधिकतम समय मिलेगा। पंचायत चुनाव के लिए 24 सितंबर, 29 सितंबर, 8 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 3 नवंबर, 15 नवंबर, 24 नवंबर, 29 नवंबर, 8 दिसंबर और 12 दिसंबर को मतदान होगा।

इन पदों पर होंगे चुनाव: मुखिया-8072, ग्राम पंचायत सदस्य-113307, पंचायत समिति सदस्य-11104, जिला परिषद सदस्य-1160, ग्राम कचहरी सरपंच-8072, पंच-113307, कुल-255022।

जानें कहां कब होगी वोटिंग: 

पहला चरण : 24 सितंबर को 10 जिलों के 12 प्रखंड में 
दूसरा चरण : 29 सितंबर को 34 जिलों के 48 प्रखंड में 
तीसरा चरण : 08 अक्टूबर को 35 जिलों के 50 प्रखंड में 
चौथा चरण   : 20 अक्टूबर को 36 जिलों के 53 प्रखंड में 
पांचवां चरण : 24 अक्टूबर 38 जिलों में 58 प्रखंड में 
छठा चरण    : 03 नवंबर 37 जिलों के 57 प्रखंड में 
सातवां चरण : 15 नवंबर को 37 जिलों के 63 प्रखंड में 
आठवां चरण : 24 नवंबर काे 36 जिलों के 55 प्रखंड में 
नौवां चरण    :  29 नवंबर को 35 जिलों के 53 प्रखेंड में 
10 वां चरण  : 08 दिसंबर 34 जिलों के 54 प्रखंड में 
11 वां चरण  : 12 दिसंबर को 20 जिलों के 38 प्रखंड में

राजधानी पटना में पहले चरण में किसी भी प्रखंड में चुनाव नहीं होगा। दूसरे चरण में पालीगंज में प्रखंड में तीसरे चरण में नौबतपुर और विक्रम प्रखंड में चौथे चरण में दुल्हिन बाजार और बेटा प्रखंड में पांचवें चरण में धनरूआ खुसरूपुर और संपतचक प्रखंड में छठे चरण में पुनपुन मसौढ़ी प्रखंड में सातवें चरण में फुलवारी शरीफ दनियावां और पटना सदर प्रखंड में आठवें चरण में डेहरी बाढ़ पंडारक में नौवें चरण में दिनारा सूर्यपुरा फतवा और बख्तियारपुर प्रखंड में दसवीं चरण में अथमलगोला मोकामा बेलछी प्रखंड में 11वीं चरण में दानापुर में चुनाव होगा।

अब बात करते हैं भोजपुर जिले की, जहां पीरो प्रखंड में दूसरे चरण में, जगदीशपुर प्रखंड में तीसरे चरण में तरारी प्रखंड में चौथे चरण में बिहिया और चक पोखरी प्रखंड में पांचवें चरण में उदवंतनगर और शहर में छठे चरण में अगिआंव और संदेश में सातवें चरण में आरा सदर में आठवें चरण में कोईलवर प्रखंड में नौवें चरण में बरखेड़ा में दसवीं चरण में और शाहपुर में 11वें चरण में मतदान होगा।

नालंदा जिले में पहले चरण में किसी प्रखंड में चुनाव नहीं होगा। दूसरे चरण में 33 और गिरियक प्रखंड में तीसरे चरण में, सिलाओ और नगरनौसा प्रखंड में चौथे चरण में इस्लामपुर और राजगीर प्रखंड में, पांचवें चरण में बेल और एकंगर सराय प्रखंड में छठे चरण में, परवलपुर बिहार शरीफ सातवें चरण में, चंडी नूरसराय आठवें चरण में, सरमेरा-हरनौत नवें चरण में, बंद हिलसा, दसवें चरण में, कतरीसराय 11वें चरण में अस्थावां और करायपरसुराय में चुनाव होगा।

कैमूर जिले के कुदरा में पहले चरण में दुर्गावती प्रखंड में, दूसरे दूसरे चरण में चैनपुर प्रखंड में, तीसरे चरण में चांद प्रखंड में, चौथे चरण में और मोहनिया प्रखंड में, पांचवें चरण में और छठे चरण में नुवांअ प्रखंड में चुनाव होंगे। छठे चरण में भगवानपुर और रामपुर प्रखंड में, सातवें चरण में, रामगढ़ प्रखंड में, आठवें चरण में, अधौरा प्रखंड में, नौवें चरण में और भभुआ में दसवें चरण में चुनाव होगा।

नवादा में पहले चरण में गोविंदपुर दूसरे चरण में कोआकोल ,तीसरे चरण में रजौली ,चौथे चरण में अकबरपुर ,पांचवें चरण में पकरीबरावां छठे चरण में मेसकॉल, सिरदला प्रखंड में होंगे चुनाव , सातवें चरण में वारसलीगंज ,काशीचक आठवीं चरण में नवादा, नारदीगंज प्रखंड में, नौवें चरण में नरहट, हिसुआ दसवीं चरण में रोह और 11वीं चरण में किसी भी प्रखंड में चुनाव नहीं होगा।

जहानाबाद में पहले चरण में काको प्रखंड में दूसरे चरण में घोषी प्रखंड में, तीसरे चरण में रतनीफरीदपुर प्रखंड में, चौथे चरण में हुलासगंज प्रखंड में, पांचवें चरण में जहानाबाद प्रखंड में, छठे चरण में मोदनगंज प्रखंड में, सातवें चरण में मखदुमपुर प्रखंड में चुनाव होंगे चुनाव। यहां 7 चरणों में चुनाव संपन्न हो जायेंगे।

गया जिले में पहले चरण में बेलागंज खिजरसराय, दूसरे चरण में टिकारी, गुरुवा, तीसरे चरण में मोहरा, अतरी और नीमचक बथानी, चौथे चरण में कोच गुरुवा, पांचवें चरण में फतेहपुर वजीरगंज छठे चरण में बांके बाजार शेरघाटी आमद,, सातवें चरण में बोधगया टनकुप्पा और डोभी, आठवें चरण में इमामगंज डुमरिया, नौवें चरण में मानपुर परैया नगर प्रखंड और दसवें चरण में मोहनपुर बाराचट्टी में चुनाव होंगे। 11वीं चरण में किसी भी प्रखंड में नहीं चुनाव होगा।