Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

बिहार विधान परिषद में RJD की नई कमांडर होंगी राबड़ी देवी,


पटना। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की कमान अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी संभालेंगी। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस संबंध में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र लिखा था। सभा पति को पत्र लिखकर उन्होंने पार्टी की राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और एमएलसी राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का अनुरोध किया था।

 

इसके अलावा, राजद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी वरिष्ठ नेता और लालू यादव के करीबी सुनील सिंह को मुख्य सचेतक बनाने का अनुरोध किया था। इस संबंध में सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के निर्देश पर विधान परिषद सचिवालय ने पहल की है।

विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा ने विधान परिषद में राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष एवं सुनील सिंह को विपक्ष का मुख्य सचेतक बनाने का आदेश जारी कर दिया है।