News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

बिहार: सात साल बाद आया हूं बिहार, नीतीश जी, नोट कीजिए, लाया हूं हिसाब-अमित शाह


पटना, : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह (Amit Shah) अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार के सीमांचल इलाके में हैं। वे पूर्णिया में जनभावना सभा (रैली) को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह ने सभा में कहा कि उनके आने से लालू-नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। रैली के बाद अमित शाह किशनगंज चले जाएंगे। किशनगंज में वे सीमांचल के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। किशनगंज में नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप भी जाएंगे। अमित शाह ने कहा कि जो वादा किया था, उसका हिसाब लेकर आया हूं। नीतीश जी मेरा भाषण सुन रहे होंगे। उनसे कहना चाहूंगा कागज-कलम लेकर बैठे और इस हिसाब को नोट करें।

सात साल बाद आए बिहार

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह पहला बिहार दौरा है। इसमें वे बीजेपी की मजबूती पर जोर देंगे। साथ ही मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव एवं राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लेंगे, यह तय लग रहा है। बीजेपी विरोधी दलों की उनपर नजर बनी हुई है। लालू यादव ने भी अलर्ट रहने को कहा है।

  • 01:43 PM, 23 Sep 2022

    नीताश कुमार-लालू यादव ने बिहार की जनता को धोखा दिया-अमित शाह

    पहले बीजेपी को धोखा दिया। जीतन राम मांझी को धोखा दिया। रामविलास पासवान को धोखा दिया। लालू यादव को धोखा दिया। फिर बीजेपी को धोखा देकर लालू यादव के साथ हो लिए। मैं इस सभा से नीतीश कुमार और लालू यादव से कहना चाहूंगा कि ये जो दलबदल आप कर रहे हैं, ये बिहार की जनता के साथ धोखा है।

  • 01:41 PM, 23 Sep 2022

    नीतीश बाबू… मैं हिसाब लेकर आया हूं- अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि मैं सात साल बाद बिहार आया हूं। मुझे पता है कि नीतीश कुमार जी मेरा भाषण सुन रहे होंगे। मैं यहां किए गए वादों का हिसाब लेकर आया हूं। कहना चाहूंगा कि नीतीश जी, आप कलम लेकर बैठ जाइए।

  • 01:37 PM, 23 Sep 2022

    मोदी सरकार गरीबों की सरकार है-अमित शाह

    अमित शाह ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सरकार है। पीएम मोदी ने लोगों को घर देने का काम किया है। घरों में बिजली पहुंचाई है। माता-बहनों को गैस सिलेंडर देने का काम किया गया। हर घर शौचालय बनवाने का काम किया गया है। दो साल तक कोरोना के टीके लेने के बाद हर व्यक्ति को मुफ्त राशन दिया। बैंक अकाउंट खुलवाए गए।

  • 01:35 PM, 23 Sep 2022

    CBI को बैन कराने का प्रयास कर रहे नीतीश- अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि अब चारा घोटाला करने वाले लोगों को मंत्री बना दिया गया है। अब सीबीआई को बैन करने का प्रयास नीतीश कुमार कर रहे हैं। ये भूल गए कि इन्होंने ही सीबीआई को आवेदन दिए थे। बिहार में जंगलराज कायम करने का काम हो रहा है। नीतीश-लालू की जोड़ी एक्सपोज हो चुकी है। ये बिहार को आगे नहीं ले जा सकते।

  • 01:33 PM, 23 Sep 2022

    कांग्रेस की गोद में जा बैठे नीतीश कुमार

    एंटी कांग्रेस राजनीति से जन्म लेने वाले नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठना स्वीकार किया। नीतीश कुमार ने कई लोगों के साथ धोखेबाजी की। जनता पार्टी में देवीलाल गुट के साथ गए। लालू प्रसाद को छोड़ा, समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडीस के साथ धोखा दिया। जार्ज को हटाकर नीतीश जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। शरद यादव को धोखा दिया, रामविलास को धोखा दिया।लालू को धोखा देकर बीजेपी के साथ आए और पीएम बनने के लिए फिर बीजेपी को धोखा देकर लालू प्रसाद के साथ चले गए। यह धोखा बिहार के जनादेश के साथ है।

  • 01:31 PM, 23 Sep 2022

    2024 चुनाव में लालू-नीतीश की जोड़ी का सुपड़ा होगा साफ- अमित शाह

    जन भावना महासभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 2024 चुनाव में हम लालू-नीतीश की जोड़ी ा सुपड़ा साफ कर देंगे और यही हाल 2025 विधानसभा चुनाव में होगा, जब बीजेपी बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

  • 01:24 PM, 23 Sep 2022

    सबका हिसाब होगा- संजय जायसवाल

    मंच को संबोधित करते हुए बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किशनगंज से बेटियां गायब होती है, थानेदार की हत्या होती है, इसपर जब हमने सवाल किया तो ये नीतीश कुमार जी को गलत लगा। हम आह्वान करते हैं कि सबका हिसाब लेंगे। उन्हें आश्रम जाने का शौक है, तो उन्हें आश्रम भेंजेगे। पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

  • 01:22 PM, 23 Sep 2022

    मेरे आने से लालू-नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द

    अमित शाह बोले: मेरे आने से लालू-नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। कहते हैं कि झगड़ा लगाने आए हैं। मैं झगड़ा लगाने नहीं आया हूं। नीतीश तो लालू की गोद में बैठे हैं।

  • 01:21 PM, 23 Sep 2022

    नीतीश कुमार ने दिया धोखा

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा – नीतीश कुमार को आश्रम जाना है तो जाएं, लेकिन बिहार को बर्बाद ना करें।  भाजपा बिहार को अनाथालय कभी नहीं बनने देगी। भाजपा नीतीश कुमार से इस बात का हिसाब लेगी नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट लेकर उन्होंने मतदाताओं के साथ धोखा किया है।

  • 01:20 PM, 23 Sep 2022

    आज का दिन ऐतिहासिक- विजय कुमार सिन्हा

    गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रकवि दिनकर जी की जयंती है। मन के अंदर विचार करने से कोई परिवर्तन नहीं होगा। निर्णय लेंगे तो कुछ परिवर्तन होगा लेकिन अगर हम संकल्प लेते हैं तो बड़ा परिवर्तन होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संकल्प लीजिए, अबकी बार-बीजेपी सरकार

  • 01:15 PM, 23 Sep 2022

    भीड़ ने लगाई आवाज – अमित शाह हम आपके साथ हैं

    भीड़ ने लगाई आवाज - अमित शाह हम आपके साथ हैं

    जैसे ही केंद्रीय गृह मंत्री मंच पर पहुंचे लोगों ने आवाज लगायी। हम आपके साथ हैं। सभी ने खूब नारेबाजी की। लोग अमित शाह के संबोधन को सुनना चाह हैं। अमित शाह-अमित शाह का नारा लगाया जा रहा है।

  • 01:03 PM, 23 Sep 2022

    शंख ध्‍वनि से सभी हुए रोमांचित

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने शंख बचाने शुरू कर दिए।  इंदिरा गांधी स्टेडियम गूंज उठा। अमित शाह जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। नरेंद्र मोदी के समर्थन में भी नारेबाजी की जा रही है। शंखध्‍वनि सुनकर सभी रोमांचित हो उठे हैं।

  • 01:03 PM, 23 Sep 2022

    अमित शाह को दिया गदा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्मृति चिन्ह के रूप में गदा दिया। मंच पर मौजूद भाजपा नेताओं ने गदा देकर उनका स्‍वागत किया। मखाना की माला उन्‍हें पहनाई गई। अंग वस्‍त्र दिया गया।

  • 01:03 PM, 23 Sep 2022

    अमित शाह ने जनता का किया अभिवादन

    पूर्णिया की धरती पहुंची गृह मंत्री अमित शाह ने जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान समारोह स्थल पर मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन निकाल लिए। चारों ओर अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगने लगे। तालियां बजाई गई। वहीं मंच पर मौजूद बीजेपी के नेताओं ने अमित शाह का स्वागत किया। मखाने की माला भी पहनाई गई।

  • 01:03 PM, 23 Sep 2022

    रेणु की धरती से राष्ट्रकवि दिनकर को नमन -गिरिराज सिंह

    मंच को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं आज राष्ट्रकवि दिनकर को नमन करता हूं। उन्होंने कहा, समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध, जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध। उन्होंने जनता से पूछा क्या बिहार से घुसपैठियों को नहीं भगाना चाहिए?

  • 01:03 PM, 23 Sep 2022

    घुसपैठ सबसे बड़ी समस्या- नित्यानंद राय

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में सबसे बड़ी समस्या घुसपैठ है। हमें थोड़ भी सहयोग मिला तो हम वादा करते हैं कि बिहार में एक भी बाहरी परिंदे को पर नहीं मारने देंगे। हम मोदी जी की विकास की गंगा को घर-घर पहुंचाना चाहते हैं लेकिन यहां कुछ लोग पीएफआई के संरक्षक बनते हैं।

  • 01:02 PM, 23 Sep 2022

    ‘पलटू कुमार से बदला लेना है’- सम्राट चौधरी

    बिहार में प्रतिपक्ष नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने 2020 चुनाव में एनडीए के साथ रहते हुए कहा था कि वो उनका अंतिम चुनाव है। अब उनसे बदला लेने का समय आ गया है। 2024 चुनाव उनका अंतिम चुनाव बनाना है। उन्होंने नीतीश कुमार को पलटू कुमार बताते हुए विकास और एनडीए सरकार के बजट का बखान किया। सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार बड़ा ग्रांट देती है लेकिन नीतीश कुमार कहते हैं कि केंद्र सरकार सहयोग नहीं करती।