Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता का निधन,


  1. नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी खतरनाक लहर ने कोहराम मचाया हुआ है। इस दूसरी लहर में कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी जान गंवा दी है। इस बीच खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर भाजपा के वरिष्ठ नेता चमन लाल गुप्ता का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने जम्मू में स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। वह 86 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से उबरे थे।

कोरोना से हुए थे रिकवर
भाजपा महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने बताया कि चमन लाल गुप्ता को कटरा के नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कौल ने कहा कि कोरोना से उबरने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि चमन लाल गुप्ता का मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उनके जम्मू स्थित आवास पर निधन हो गया। बता दें कि उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। उनका एक बेटा डॉक्टर विदेश में बस गया है। गुप्ता की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।