पटना

बेगूसराय: ट्रक और टेंपो की टक्कर में चार की मौत, छह की हालत नाजुक


बलिया (बेगूसराय)(आससे)। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव से शुक्रवार को 10 लोग महिला एवं पुरुष तथा बच्चे के साथ तीर्थ करने को लेकर टेंपो से खगड़िया जिला के धामारा घाट के पास मायजी थान में दर्शन करने को गए थे। वही दर्शन कर लौटने के दौरान एनएच 31 रघुनाथपुर गांव के समीप सड़क की बगल में खड़ी टैंपू में खगड़िया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई छह घायल हो गए।

जिनको बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है। वही मृत लोगों की पहचान 35 वर्षीय उषा देवी पति शंभू महतो, 35 वर्षीय विभा देवी पति जोगी महतो, 55 वर्षीय देवेंद्र महतो पिता स्वर्गीय आशिक महतो सभी मृतक साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी निवासी के रूप में पहचान कराई गई है। वही साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी निवासी टेंपो चालक 30 वर्षीय पंकज पासवान पिता लूचो पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज को ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।

वहीं घायल की पहचान 45 वर्षीय उषा देवी पति शैलेंद्र महतो, 17 वर्षीय निभा कुमारी पिता स्वर्गीय देवेंद्र महतो, 12 वर्षीय मनीषा कुमारी संजीत महतो, 36 वर्षीय ललिता देवी रंजीत महतो, 40 वर्षीय गीता देवी पति भोला महतो, 32 वर्षीय रेखा देवी पति सुनील महतो के रूप में की गई है। सभी घायल थाना क्षेत्र के चौकी गांव का बताया गया है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर ट्रक एवं चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। वहीं चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा दिया गया है। वहीं इस घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।