पटना

बेगूसराय: बैखौफ अपराधियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के भाई को मारी गोली


बेगूसराय (आससे)। बेगूसराय में अब अपराधी बिल्कुल ही बेखाफ़ै हो चुके हैं और लगातार लूट एवं गोलीबारी जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गावं के समीप एनएच 31 पर बीती रात अपराधियों ने भाजपा के मंडल अधयक्ष सुमित कुमार के बड़े भाई विपिन सिंह चौहान से लूटपाट की एवं लूटपाट के दौरान अपराधियों ने विपिन सिंह चौहान को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक विपिन सिंह चौहान बीती रात खगरिया की ओर से डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी अपने घर की ओर आ रहे थे इसी क्रम में चिमिनी भट्ठे के नजदीक तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया एवं उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने सर्वप्रथम विपिन कुमार को हथियार के बल पर उनका बैग एवं मोबाइल छीन लिया। बाद में अपराधियों ने उनसे पैसे की मांग शुरू कर दी। जैसे ही विपिन सिंह चीखना चिल्लाना चाह रहे थे कि अपराधियों ने ताबड़तोड़ फ़ायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से विपिन सिंह गिर गए और फ़ायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां जमा होने लगे। अपराधी हथियार लहड़ाते मौके से फ़रार हो गए। लोगों ने विपिन सिंह को किसी तरह निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आज भाजपा के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर सहित कई भाजपा नेता पीड़ित से मिलने नर्सिंग होम पहुंचे। घटना के बाद भाजपा जिला अधयक्ष राज किशोर सिंह ने कहा है कि अपराधियों के इस करतूत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन को विवश होंगे।