Latest News नयी दिल्ली बिहार राष्ट्रीय

बेगूसराय में असम राइफल्स के जवान की निर्मम हत्या, शव को गड्ढे के किनारे फेंका


 बछवाड़ा (बेगूसराय)। बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना सीमा के समीप शुक्रवार की देर रात बछवाड़ा थाने की गश्ती टीम ने नेशनल हाईवे के किनारे बने गड्ढे से बछवाड़ा थाने की पुलिस ने एक बलेनो कार और ड्राइवर सीट से करीब 40 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया है।

बरामद युवक की पहचान समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के साहिट वृंदावन निवासी अरुण सिंह के बेटे करुणेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक असम राइफल्स में गुवाहाटी में सिपाही के पद पर तैनात थे।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि विद्यापति नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार, युवक को शराब पीने की आदत थी। बीते दिनों विद्यापति नगर थाने की पुलिस उस जवान से चलान भी काटा था। उन्होंने बताया कि किसी दूसरे ने उसकी हत्या कर शव को गोधना के पास फेंक दिया है।

शव को प्रथम दृष्टया देखने से फांसी लगाकर हत्या करने जैसा प्रतित हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी।