News TOP STORIES नयी दिल्ली

बॉर्डर पर जवान और दिल्ली सीमा पर किसानों की शहादत के अपमान का जवाब दे केंद्र : राहुल गांधी


कृषि कानून को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच आज भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर बोर्डर्स पर युवाओं की बड़ी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। किसानों के मुद्दे पर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलवार हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बॉर्डर पर जवान का और दिल्ली सीमा पर किसान के शहादत का जवाब दो।

बता दें कि वर्ष 1931 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को ही अंग्रेजों ने फांसी दी थी। आज के दिन को ‘शहीद दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। वहीं किसानों के सभी धरनास्थलों पर देश भर से युवा इन जगहों पर पहुंच रहे हैं। बॉर्डर पर होने वाले इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जहां भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा।

यह शहीदी दिवस किसानों को समर्पित होगा, जिसमें किसान मजदूर के शोषण पर भगतसिंह के विचारों को समझा जाएगा व आन्दोलन को ओर मजबूत किया जाएगा। इस मार्च में मशहूर गायक अजय हुड्डा और पंजाबी सिंगर हैरी धनोआ भी शामिल होंगे।” गाजीपुर बॉर्डर के अलावा अन्य बॉर्डर्स पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सरकार पर दबाब बनाने की कोशिश की जाएगी। इसी के साथ ही 26 मार्च भारत बंद को लेकर भी किसान तैयारियों में जुट चुके हैं।