Latest News उत्तराखण्ड नयी दिल्ली राष्ट्रीय

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, अबकी बार 60 पार का दिया नारा, दावेदारों ने झोंकी ताकत


बेरीनाग : सीमांत जनपद में भाजपा विजय संकल्प यात्रा के साथ पूरी तरह से चुनावी रंग में आ चुकी है। बेरीनाग से यात्रा की शुरु आत की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए अब की बार 60 पार का नारा दिया। बागनाथ की भूमि बागेश्वर से बेरीनाग पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

सोमवार को स्थानीय जीआइसी मैदान परं विजयी संकल्प यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। डबल इंजन की सरकार में गांव-गांव तक सड़क बन रही है। सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि कांग्रेस के 70 साल के शासनकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुए। उत्तराखंड राज्य पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन है। क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने उनके विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने जनता से जनपद की चारों सीटों में कमल खिलाने की अपील की।

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने देवीनगर से जीआइसी मैदान तक बाइक रैली निकालकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में संयोजक पुष्कर काला, सह चुनाव प्रभारी गणेश ठकुराठी, पूर्व दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा, केदार जोशी, गीता ठाकुर, दिनेश आर्या, केदार जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला, ब्लाक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष नरेंद्र रौतेला, गोकुल गंगोला, भुवन चंद्रा, गोपाल राम, दर्पण कुमार, हरीश कोरंगा, नंदन बाफिला, दल बहादुर बाफिला, किशन लाल शाह आदि मौजूद रहे। संचालन बसंत जोशी ने किया।

थल पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत

बेरीनाग के बाद यात्रा थल पहुंची। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे पांच बार के विधायक काबीना मंत्री विशन सिंह चुफाल ने थल के बांस की झाड़ी से पेट्रोल पंप तक यात्रा के वाहन में खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर दिनेश पाठक, केदार जोशी, तेज सिंह चुफाल, चिंतामणी जोशी, सीमा बिष्ट, गरिमा जोशी, हंसा बिष्ट, जया पाठक, गीता जोशी, जयंती पंत, शांति रावत, मीरा देवी, रमेश बम, भानु सत्याल, कमल कन्याल,ऋतुराज सेमटी, सूरज रावत आदि मौजूद रहे।