News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

भाजपा संसदीय दल की कल होगी बैठक,


नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 33 दिन हो गए हैं। दोनों देशों के बीच अभी तक सुलह नहीं हो पाई है। वहीं, इसी बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन सोमवार को यूक्रेन और रूस के बीच शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक घंटे की कैबिनेट बैठक की मेजबानी करेंगे। इससे पहले एर्दोगन ने रविवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थे। वे इस बात पर सहमत हुए कि रूस और यूक्रेन के वार्ताकारों के बीच अगले दौर की वार्ता इस्तांबुल में होगी। वहीं, प्रमोद सावंत ने लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और अन्य पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

  • पीएम मोदी ने प्रमोद सावंत को दी बधाई

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रमोद सावंत और अन्य सभी नेता को शुभकामनाएं, जिन्होंने आज गोवा में शपथ ली। मुझे विश्वास है कि ये पूरी टीम गोवा के लोगों को सुशासन देगी और पिछले दशक में किए गए जन-समर्थक कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

  • चेन्नई में दिखा ट्रेड यूनियनों के बंद का असर

     

    चेन्नई में ट्रेड यूनियनों ने सरकारी नीतियों के विरोध में आज और कल राष्ट्रव्यापी हड़ताल तथा बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

  • केरल पुलिस के सामने पेश हुए आरोपी अभिनेता दिलीप

     

    मलयालम अभिनेत्री से छेड़छाड़ के मामले आरोपी अभिनेता दिलीप पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हुए। इससे पहले केरल उच्च न्यायालय ने जांच दल को 15 अप्रैल या उससे पहले जांच पूरी करने का निर्देश दिया था। दिलीप मामले में आठवें आरोपी हैं।

     


  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना

     

    कांग्रेस विधायक के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय भी है। अलग गृह मंत्री न होने से भी राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। नैतिकता के आधार पर CM को इस्तीफा देना चाहिए।

     


  • मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने की पूजा

     

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में पूजा की।

     


  • सरकार की जवाबदेही के लिए विपक्ष काम करेगा- अखिलेश

     

    यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केवल बेंच बदल गई है, मैं अब विपक्ष में बैठूंगा। सरकार की जवाबदेही के लिए विपक्ष काम करेगा और विपक्ष की भूमिका सकारात्मक होगी।

     

     


  • पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

     

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि आप ने पंजाब के लोगों के लिए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करने का फैसला किया है। हमारे अधिकारी आपको फोन कर पूछंगे कि आप किस समय घर पर हैं। हमारे अधिकारी उस हिसाब से आपको आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। यह एक वैकल्पिक योजना है।

     


  • पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री की बढ़ी मुश्किलें

     

    पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत विधानसभा में विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।