Latest News खेल

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी से 10 लाख की धोखाधड़ी


आगरा: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज से 10 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हरीपर्वत थाने में क्रिकेटर के पिता लोकेंद्र चाहर ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि हैदराबाद निवासी ध्रुव पारीक और कमलेश पारीक ने व्यापार के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

बताते चलें कि शाहगंज क्षेत्र की मान सरोबर कालोनी में दीपक चाहर का परिवार रहता है। आरोपित हैदराबाद क्रिकेट एसोशिएशन के पदाधिकारी रहे हैं। आरोपित ने संजय प्लेस में डीलिंग की थी। 7 अक्टूबर 2022 को 10 लाख रुपये लिए थे। शिकायत के अनुसार अभी तक रुपये वापस नहीं किये गए हैं।