Latest News मनोरंजन

भारतीय फिल्म संस्थान ने साल 2021 की सर्वश्रेष्ठ फीमेल एक्टर की सूची में तापसी पन्नू को किया शामिल


 

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी शानदार एक्टिग और बेबाक अंदाज के चलते चर्चाओं में रहती हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों से ज़ुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब उन्होंने भारतीय फिल्म संस्थान द्वारा पिछले साल रिलीज हुई फिल्म हसीन दिलरुबा में अपने प्रदर्शन के लिए साल 2021 की बेस्ट फीमेल एक्टर की सूची में शामिल किया है।

इसकी जानकारी तापसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। सर्वे में देश में 07 फिल्म समीक्षकों को रेटिंग मैकेनिकल के माध्यम से आईएफआई ने आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने तापसी की फिल्म हसीन दिलरुबा को 10 में से 1 नंबर पर रखा। इस सर्वेक्षण में भारद्वाज रंगन, सचिन चटे, सिराज, चांदो खान, डाल्टन क्रिस्टोफर, उत्पल दत्ता ने भाग लिया था।

हसीन दिलरुबा की कहानी

बता दें कि 2 जुलाई, 2021 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हसीन दिलरुबा एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर और ट्विस्टेड लव स्टोरी है, जिसका निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है। फिल्म में तापसी पन्नू के साथ अभिनेता विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे ने मुख्य किरदार निभाया है।