Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

भारतीय मछुआरों को निशाना बनाने वाले श्रीलंकाई नौसेना पर कार्रवाई की मांग,


  • चेन्नई, । श्रीलंका की नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर किए गए हमले पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने लिखा कि इस मामले को खत्म करने का एकमात्र उपाय राजनीतिक समाधान ही हो सकता है। बीते सोमवार को ही अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास कोडियाकराई तट के दक्षिण-पूर्व समुद्री इलाके में तमिलनाडु के कुछ मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, तभी वहां गश्त लगा रहे श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर मछुआरों पर गोलियां चलाईं।

मछली पकड़ने गए दीपनराज नामक मछुआरे ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, ‘श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने क्षेत्र में कई नौकाओं पर हमला करना शुरू कर दिया। पहले उन्होंने पत्थर फेंके और फिर गोलियां चलाईं। एक गोली हमारी नाव की ओर आई और एक हिस्से को छेदती हुई कलाइसेलवन नामक मछुआरे को लगी, और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद हमने तुरंत अपने नाव को तट की ओर वापस मोड़ दिया।’ मछुआरे ने इस बात पर जोर देते हुए बताया कि जिस वक्त हमला हुआ था ये सभी भारतीय सीमा में थे।