वाराणसी

भारतीय संस्कृतिका वैश्विक प्रसार भोजपुरीसे ही संभव


दो दिवसीय विश्व भोजपुरी सम्मेलनके महाधिवेशनका समापन, कई सम्मानित

गिरमिटियां मजदूरोंका संघर्षसे अंग्रेजी हुकूमतसे ही नहीं था बल्कि उस मानसिकतासे था जो हिन्दुस्तानियोंको गुलाम मानती थी। आज हम आजाद है, विकसित  राष्टï्र होनेकी तरफ तेजीसे अग्रसर है लेकिन इस दौड़में कही न कही माटीसे जुड़े उन सपूतोंको भुलते जा रहे हैं जो भारतसे दूर दूसरे मुल्कोंमें मजदूरी करके जीवन पर्यन्त  भारतीया की अलख जगाते रहे। उक्त विचार सोमवारको विश्व भोजपुरी सम्मेलनके महासचिव डाक्टर अशोक कुमार सिंहने जीवनदीप महाविद्यालयके सभागारमें आयोजित दो दिवसीय विश्व भोजपुरी सम्मेलनके राष्टï्रीय महाधिवेशनके समापन सत्रमें व्यक्त किये। गिरमिटियां मजदूर एक इतिहास और इक्विसी सदीमें भोजपुरी भाषाकी दशा और दिशा विषयक सम्मेलनके समापनपर विद्वानोंने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इक्कीसवी सदीमें भोजपुरी भाषा की लोकप्रियता आकलन करते हुए इस भाषाके मर्मज्ञ जैकान सिंहने कहाकि आज भोजपुरी सिर्फ लोकतक सीमित नहीं है। सिनेमा, दीप, यहां तक की अन्य क्षेत्रीय भाषामें भी भोजपुरीके प्रयोगको काफी संख्यामें लोगों द्वारा प्रसन्द किया जा रहा है। भोजपुरीमें मानवीय संवेदनामें हर आयाम मौजूद हैं। भाव संवेदनाका यह मिश्रण ही भोजपुरीको अन्य क्षेत्रीय भाषाओंसे अलग करता है। इस अवसरपर अजय ओझाने भोजपुरीके भाषा कहा। उन्होंने भोजपुरी भाषा भारत ही नहीं पूरी दुनियामें फैले हुए हैं। समापनके द्वितीय सत्रमें भोजपुरी लोक संस्कृति कल और आज विषय पर बिहार भाजपा महिला मोर्चाकी प्रवक्ता श्रीमती पूनम सिंहने कहाकि भोजपुरी भाषाका संप्रेषण अत्यन्त तीब्र और प्रभावशाली है। विश्वमें सिर्फ भोजपुरी ही इकलौती ऐसी भाषा है जिसमें व्याकरण शब्द, समूह, भाषायी संस्कारके साथ-साथ पूरी संस्कृतिका संचार सहज ही दिखता है। डाक्टर गुरुचरण सिंहने भोजपुरी लोक संस्कृतिको महान बताते हुए कहाकि इसमें साहस और अपनी जड़ोंसे प्यार करने जैसे तत्व हैं। अतिथियोंका स्वागत अजय ओझाने किया। इस अवसरपर देश-विदेशसे आये सैकड़ों भोजपुरी भाषियोंको प्रतीक चिह्नï और प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसरपर डाक्टर नीतू कुमारी नूतन, लोक गायिका प्रतिभा सिंह, लाखन सिंह, रमेश सिंह, देवनारायण ओझा, अभय सिन्हा, प्रणव पाण्डेय, सेन्दन सुमन, शिवम ओझा, रामनरेश, राजकुमार प्रसून, तुषार कांत समेत सैकड़ों लोगोंको सम्मानित किया गया।