Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

भारत के “कश्मीर मॉडल” से डरे PM इमरान, बलूचिस्तान में विद्रोहियों से बातचीत को हुए तैयार


  1. पेशावरः बलूचिस्तान के हजारों बेनुनाह लोगों को जान से मार देने वाले पाकिस्तान को अब भारत के खौफ ने घुटनों पर ला खड़ा किया है। पाकिस्तान कोडर सता रहा है कि कश्मीर के अंदर जो उसने किया उसका अंजाम उसे बलूचिस्तान भी भुगतना पड़ सकता है। इसलिए अब इमरान खान पाकिस्तान सरकार ने बलूच क्रांतिकारियों से बात करने की घोषणा की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि वो बलूच क्रांतिकारियों से बात करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान से आजादी मांग रहे बलूचिस्तान के लोगों से बात करने की बात करते हुए इमरान खान के दिल में भारत का खौफ साफ साफ दिख रहा था और उन्होंने भारत पर आरोप लगाना शुरू कर दिया कि नाराज बलूच युवाओं को भारत ने आतंक फैलाने के लिए इस्तेमाल किया है।

बलूचिस्तान के ग्वादर में दौरे पर गये इमरान खान ने कहा कि ”अगर पाकिस्तान की पहले की सरकारों ने बलूचिस्तान के विकास पर ध्यान दिया होता तो बलूच विद्रोहियों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन पाकिस्तान की पिछली सरकारों ने बलूचों की भलाई के लिए काम नहीं किया।” इमरान खान ने आगे कहा कि ”बलूचिस्तान के लोगों की पहले की शिकायतें हो सकती हैं और दूसरे देशों ने उनका इस्तेमाल किया होगा, भारत ने उनका इस्तेमाल अव्यवस्था फैलाने के लिए किया होगा, लेकिन अब वैसी स्थिति नहीं रही। ”