Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लिए PM गति शक्ति योजना है महत्वपूर्ण: नितिन गडकरी


 

नई दिल्ली, पीटीआइ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत को 2024-25 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (NMP) महत्वपूर्ण है। बता दें कि पीएम गति शक्ति योजना का उद्देश्य देश भर में मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी और लास्ट-मील कनेक्टिविटी में सुधार करना है। 15वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय और संचार की आवश्यकता है।

भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है: नितिन गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “हमें भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान बहुत महत्वपूर्ण है।” बता दें कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024-25 तक भारत को 5 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर की अर्थव्यवस्था और वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की कल्पना की थी।