Latest News धर्म/आध्यात्म राष्ट्रीय

Mohini Ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी पर बन रहा खास संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त,


नई दिल्ली, Mohini Ekadashi 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का काफी अधिक महत्व है। इसे मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार गुरुवार के दिन पड़ने का कारण इस व्रत का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। क्योंकि एकादशी के साथ-साथ गुरुवार का दिन भी भगवान विष्णु को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी का अवतार रखा था। इस दिन व्रत करने के साथ विधि पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी दुखों से छुटकारा मिलता है और कथा सुनने या पढ़ने से एक हजार गायों को दान देने के बराबर पुण्य मिलता है। जानिए मोहिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा।

मोहिनी एकादशी शुभ मुहूर्त

तिथि- 12 मई को उदया तिथि होने के कारण मोहिनी एकादशी इसी दिन मनाई जाएगी।

मोहिनी एकादशी तिथि प्रारंभ: 11 मई 2022 को शाम 7 बजकर 31 मिनट से

मोहिनी एकादशी तिथि समाप्त: 12 मई 2022 को शाम 6 बजकर 51 मिनट तक।

मोहिनी एकादशी व्रत पारण का समय: 13 मई को प्रातः 7 बजकर 59 मिनट तक