Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

भारत में 150 करोड़ के पार हुआ टीकाकरण का आंकड़ा,


  • नई दिल्ली, । भारत ने कोरोना टीकाकरण के मामले में आज बड़ा मुकाम हासिल किया है। देश में अब तक 150 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दे दी गई है। शुक्रवार दोपहर तक इस आंकड़े को पार कर लिया गया था। इसके साथ ही देश में 62 करोड़ से ज्यादा लोगों को पूर्ण टीकाकरण भी हो गया है।

वहीं, देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश ने एक और महत्वपूर्ण पड़ाव को पार किया है। साल की शुरुआत देश ने 15-18 साल की उम्र के बच्चों के टीकाकरण से की थी। आज साल के पहले महीने के पहले हफ्ते में भारत 150 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल कर लिया है। 150 करोड़ वैक्सीन डोज वो भी एक साल से कम समय में, ये आंकड़ों के हिसाब से बहुत बड़ी संख्या है। दुनिया के अधिकतर देशों के लिए ये आश्चर्य से कम नहीं। भारत के लिए ये नई इच्छा शक्ति का प्रतीक है, जो असंभव को संभव करने के लिए कुछ भी कर गुजरने का हौसला रखती है।