Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

भारत में 18,454 नए कोविड मामले सामने आए


भारत ने गुरुवार को 18,454 ताजा कोविड मामले दर्ज किए, वहीं पिछले 24 घंटों में 160 मौतें हुईं। स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रिकवरी रेट 98.15 प्रतिशत पर बनी हुई है।नए 160 लोगों के साथ, मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,52,811 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 17,561 मरीजों के ठीक होने से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,34,95,808 हो गई है।

नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.15 प्रतिशत है, जो वर्तमान में मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम शिखर पर है।

सक्रिय आंकड़ा 2 लाख अंक से नीचे हो गया है वर्तमान में 1,78,831 पर है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हैं।

देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। भारत ने अब तक 59.57 करोड़ से अधिक संचयी परीक्षण किए हैं।