काशी विद्यापीठ वाइस चांसलर प्रोफेसर टीन सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि राजातालाब स्थित भैरव कैम्पस में कृषि विज्ञान एवं तकनीकी संकाय का उद्घाटन राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल छह जनवरी को करेंगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष में एक नये संकाय का समागम हो रहा है। विश्वविद्यालय से जुड़े हुए महाविद्यालयों में तो कृषि पाठ्यक्रम था पर विश्वविद्यालय में कृषि पाठ्यक्रम नहीं था। तो इस कमी को अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भैरव तालाब के क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए कृषि के लिए कोर्स की पढ़ाई शुरु किया गया है, ताकि वहां के किसानों के समस्याओं का निदान किया जा सके और उनके आय को दुगना तिगुना करने में जो भी सहयोग हो सकता है उसके लिए प्रयास किया जायेगा। शिक्षक और छात्र खुद खेतों में फिल्ड में जाकर किसानों की समस्याओं को जानेंगे और उनके निराकरण का प्रयास करेंगे। जिससे किसानों को भी फायदा मिलेगा और छात्रों को भी। इस संकाय के उद्घाटन के बाद यहां कृषि की शिक्षा से छात्रों के साथ किसानों को भी लाभ मिलेगा।
Related Articles
जिलाधिकारीने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण
Post Views: 601 जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने एडीएम आपूर्ति के साथ धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। सर्व प्रथम गौरा कला (चिरईगांव) ग्राम के क्रय केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर उपस्थित किसानों से उनकी समस्याएं पूछी कि धान क्रय में कोई समस्या तो नहीं। एक किसान राम अधार यादव ने कहा कि […]
सभी बच्चोंको मिले खेलनेका अवसर-आनंदीबेन
Post Views: 424 राज्यपालने बच्चों में बांटे खिलौने आगनबाड़ी केन्द्रों पर अन्नप्राशन, महिलाओं की गोद भराई,बच्चों में पुष्टïाहारकी पोटली वितरित जिले में सुपोषण अभियान को बल देने के लिए शुक्रवार को कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गयी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के सौजन्य से डाक्टर एपीजे […]
बरेका महाप्रबन्धक ने अपने कर्मचारियों को नववर्ष की दी शुभकामना
Post Views: 483 बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबन्धक सुश्री अंजली गोयल नूतन वर्ष के शुभ अवसर परबरेका में एक नयी पहल की शुरूआत करते हुए शुक्रवार को अपने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यक्तित्व रूप से मिली एवं नववर्ष की शुभकामना दी। महाप्रबघक ने प्रथम पाल में बरेका के प्रशासन भवन के प्रांगण में […]