Latest News मध्य प्रदेश

भोपाल में कुत्तों के नसबंदी के ये है आंकड़ा


भोपाल,  । भोपाल में आवारा कुत्तों की समस्या नई नहीं है। वर्षों से लोग इससे परेशान हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर की गली-गली में कुत्तों का आतंक फैला हुआ है। रात हो या दिन राहगीरों का सुरक्षित निकलना कठिन हो गया है। घरों और कालोनियों में बच्चे हों या बुजुर्ग, कुत्ते सीधे उन पर झपट रहे हैं। बीते हुए चार वर्षों में दो मासूम बच्चों की जान जा चुकी हैं। हर साल बढ़ती इस संख्या से निगम के सभी अभियानों पर सवाल खड़े कर रही है। बावजूद, भोपाल के जिम्मेदार अधिकारी बेफिक्र हैं।

मालूम हो कि, भोपाल में में आवारा कुत्तों की समस्या नई नहीं है। आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2020 में महज 16 सौ नसबंदी की गई और वर्ष 2021 में साढ़े पांच हजार कुत्तों की नसबंदी हुई। इसकी हकीकत क्या है यह निगम के अधिकारी या संबंधित संस्था ही जानती है। वर्षों से लोग इससे परेशान हैं। निगम ने भी इस समस्या से निपटने के लिए सात साल पहले नसबंदी अभियान शुरू किया था। तब भोपाल में कुत्तों की संख्या 25 हजार थी। हर वर्ष लाखों रुपये हजारों कुत्तों की नसबंदी पर खर्च किए गए, लेकिन कुत्‍तों की संख्या बढ़कर डेढ़ लाख हो गई। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि नसबंदी अभियान की धरातल पर सच्चाई क्या है।