Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

चीन तेजी के साथ श्रीलंका में पसार रहा अपने पांव,


कोलंबो (एएनआई)। चीन जापान से लेकर श्रीलंका तक अपने पांस तेजी से पसारने में लगा हुआ है। उसकी नियत को दखते हुए सभी देश उसको लेकर काफी अलर्ट हैं। जापान की तरफ से सोमवार को ही कहा गया था कि चीन के युद्धपोतों ने पिछले वर्ष में करीब 323 बार उनकी जल सीमा का अतिक्रमण किया था। वहीं वर्ष 2020 में अतिक्रमण की ये संख्‍या 322 थी। वहीं अब चीन श्रीलंका में भी तेजी के साथ अपने दायरे को बढ़ाने में लगा है। इसके लिए चीन ने श्रीलंका के उन इलाकों को चुना है जिनपर लोगों का ध्‍यान कम गया है। श्रीलंका को अब वो अपनी बेल्‍ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत रणनीतिक दृष्टि से अहम जगह बनाना चाहता है। उसकी मंशा केवल यहीं तक नहीं है बल्कि वो इसके जरिए हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी और भारत पर निगाह रखने के लिए भी इस्‍तेमाल करना चाहता है।

पालिसी रिसर्च ग्रुप के एक लेख में यहां तक कहा गया है कि श्रीलंका तेजी से अपने पांव पसारने में लगा हुआ है। इसमें ये भी कहा गया है कि हाल ही में श्रीलंका में मौजूद चीन के राजदूत की झेंगहोंग ने उत्‍तरी प्रांत के तमिल बहुल इलाके का दौरा किया था। ये दौरा क्रिसमस से पहले किया गया था। हालांकि इसको चीन ने एक पारिवारिक दौरा बताया है। चीन के दूतावास की तरफ से कहा गया है कि राजदूत का ये तीन दिवसीय दौरा एक स्‍टडी टूर था। इसकी काफी समय से योजना थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसमें बार-बार देरी होती चली गई।