Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

रामबन में दर्दनाक हादसा-सड़क से फिसल कर खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौके पर मौत; तीन घायल


ऊधमपुर। रामबन जिले के चफखानी मालीगाम में सोमवार सुबह दर्दनाक वाहन दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर फिसलन हाेने के कारण चालक के नियंत्रण खोने पर सूमो गहरी खाई में जा गिरी।

 

पीएचसी उखराल में चल रहा है घायलों का उपचार

तीनों घायलों का उपचार पीएचसी उखराल में चल रहा है। मृतकों की पहचान अब्दुल वाहिद बाली, अनायातुल्ला, मोहम्मद अय्यूब बाली और चालक सज्जाद अहमद सभी निवासी पोगल के रूप में हुई है।

सूमो सड़क से पलट कर गहरी खाई में गिरी

जानकारी अनुसार सुबह करीब नौ बजे मालीगाम से तहसील मुख्यालय उखराल की तरफ जा रही टाटा सूमो जब चफखानी मालीगाम के पास पहुंची तो सड़क पर फिसल होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रखा और सूमो सड़क से पलट कर गहरी खाई में जा गिरी।

जब स्थानीय निवासियों ने वाहन को खाई में गिरते देखा तो तुंरत बचाव अभियान शुरू कर दिया। लोगों ने मौके पर चार लोगों को मृत पाया और तीन घायलों को उपचार के लिए पीएचसी उखराल पहुंचाया। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण स्थानीय निवासियों को बचाव अभियान चलाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

एक साथ चार लोग की मौत से गांव वालों में हड़कंप

इस दौरान पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस (Udhampur Police) को जांच में पता चला है कि दो मृतक रिश्ते में भाई लगते है। चार लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद पोगल गांव में गम की लहर दौड़ पड़ी है। गांववासियों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक साथ चार लोग की मौत हो गई है।

पूर्व सीएम ने किया सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट

वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने सोशल मीडिया के जरिए दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी में रखा है। समाचार लिखे जाने पर तीनों का उपचार पीएचसी उखराल में चल रहा था।

 

रामबन जिले के चफखानी मालीगाम में सोमवार सुबह को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि इस घटना में तीन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बता दें गाड़ी सड़क से नीटे फिसल कर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद घटना पर दुख व्यक्त किया है।