News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मणिपुर की वीडियो से PM दुखी SC ने जताई नाराजगी; महिलाओं से अत्याचार मामले में अब तक क्या हुआ


नई दिल्ली, मणिपुर में हिंसा के बाद महिलाओं के साथ अत्याचार की घटना सामने आई है। यहां दो महिलाओं को नग्न कर उनकी इलाके में परेड निकाली गई। 4 मई को हुई इस घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद राज्यभर में लोग आंदोलन कर रहे हैं। सड़क से संसद तक इस मामले पर हंगामा मचा है।

मामले की जानकारी मिलने पर पीएम मोदी ने भी दुख जताते हुए निंदा की है। पीएम ने कहा कि इस घटना ने न सिर्फ नारियों का अपमान किया है, बल्कि पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया है।

घटना के बाद से समूचा विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।