Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मणिपुर दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम बीरेन सिंह से की मुलाकात


इंफाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय मणिपुर के दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के बीच मुलाकात हुई है। ये मुलाकात बीरेन सिंह के लुवांगसंगबम स्थित आवास पर हुई है। बीरेन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट की हैं।

बीरेन सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मेजबानी कर खुशी हुई।’ रक्षा मंत्री का मुख्यमंत्री के आवास के रास्ते में जोरदार स्वागत किया गया।

राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ बैठक भी की। बैठक में मनोज पांडे के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी सहित कई राज्य मंत्री और भाजपा नेता भी शामिल हुए।

इसके बाद रक्षा मंत्री मंत्रीपुखरी में असम राइफल्स (दक्षिण) के महानिरीक्षक के कार्यालय गए जहां उन्होंने असम राइफल्स के जवानों और भारतीय सेना के 57 वें माउंटेन डिवीजन के कर्मियों के साथ बातचीत की।

इससे पहले राजनाथ सिंह ने गुरुवार को खुमान लंपक स्टेडियम में 131वें डूरंड कप चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।