उत्तर प्रदेश पटना

मधुबनी: मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण योजना के तहत समाहरणालय में जरुरतमंदो के बीच कंबल वितरण


मधुबनी (आससे)। मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना अंतर्गत गुरूवार को समाहरणालय परिसर में भिक्षकों, असहायों एवं निराश्रितों के बीच कंबल वितरण जिला पदाधिकारी अमित कुमार द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने करीब तीन दर्जन निराश्रितों को कंबल प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग अर्तगत सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं स्टेट सोसाइटी फार अल्ट्रा पूअर एण्ड सोशल वेलफेयर द्वारा संचालित एमबीएनवाई तहत आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में शहर के विभिन्न जगहों से पहुँचे भिक्षकों एवं निराश्रितों को कंबल दिया गया।

उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता  अवधेश राम, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नलिनी कुमारी, जिला प्रबंधक एसएसयूपीएसडब्लू प्रशान्त कुमार सिंह भी असहायो को कंबल प्रदान किया। योगेन्द्र झा, रविकांत कुमार, शिवशंकर प्रसाद, जगमोहन कुमार, कृष्णनारायण, प्रकाश कुमार सुनील कुमार, राजू कुमार समेत बुनियाद केन्द्र के कर्मी उपस्थित थे।