पटना

मधेपुरा: आलमनगर के बाढ़ पीड़ितों को अब तक नहीं मिली सरकारी सहायता एवं सूखा राशन


50 हजार आबादी है प्रभावित, घर डूबने से ऊंचे स्थानों पर लिए हुए हैं शरण

आलमनगर (मधेपुरा)(आससे)। कोसी के जलस्तर में कमी आने लगी है। वही बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि सरकार एवं जनप्रतिनिधि के द्वारा अभी तक हम लोगों को सुखा राशन की व्यवस्था नहीं की गई है। प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी के उदासीनता के कारण हम लोगों को आने पर भी आफत हो चुकी है इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अभी भी लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। क्षेत्र की खापुर, गंगापुर, इटहरी, कुंजौड़ी, वडगांव, बसनबारा, आलमनगर दक्षिणी, आलमनगर पूर्वी, नरथुआ भागीपुर सहित आधा दर्जन पंचायतों के एक सौ से अधिक गांव में बाढ़ का पानी फैला है। सरकार की ओर से अब तक सूखा राशन का वितरण नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों के बीच आक्रोश है।

जबकि प्रत्येक साल बाढ़ की चपेट में आने से रतवारा पंचायत के 17 वार्ड इसमें कपसिया, ललिया, पुनर्वास, सुखार घाट, अजमेरी पुर बासा, ठाकुरबारी बासा, छतौना बासा, रतवारा, रतवारा पश्चिम, मुल मुरौत, भवानीपुर बासा, विस्थापित मुरौत, शिव मंदिर पुरब, विस्थापित मुरौत, आदि की 20 हजार की आबादी व खापुर पंचायत के 14 वार्ड में चौरली बासा, रायपुर बासा,खापुर, औराय बासा, रायपुर बासा खापुर औराय बासा, दुकठीया,पचभीरा, बथनाहा, भवानीपुर बासा,कोदरा वाट,अस्सी बीधा,परैल,बधरा, कपसिया बासा, नारायणपुर बासा, सागर बासा, पंडित बासा के कुल 14 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित होती है।

वही गंगापुर पंचायत के 17 वार्डों में पिपरपाती टोला, पैकात टोला, नोनिया चक टोला,कोलवारा टोला, भोरकाट टोला, मलहा बासा, बैजुमड़र बासा, कचहरी टोला, मुसहरी टोला, डॉक्टर टोला, भरसों टोला, सोनामुखी, अठगामा, कुम्हारा बासा, लोआ बासा, लूटना, मारवाड़ी बासा, हरजोरा घाट, खरूवा बासा, झंडापुर बासा, बलुआ बासा, पौड़ा टोला, मुनी टोला, सरवनी वासा, नवटोलिया कि 18000 की आबादी बाढ़ से जूझती है। तीनों पंचायतों के करीब 50 हजार की आबादी हर साल बाढ़ की वजह से प्रभावित होना पड़ता है।