Latest News मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश: भोपाल पहुंचने पर ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का स्वागत,


  • भोपाल, । जापान में हुए खेलों के महाकुंभ ओलंपिक से भारत की ओर से भाग लिए सभी खिलाड़ी वापस आ गए हैं। उनका दिल्ली हवाई अड्डे पर खूब धूमधाम से स्वागत हुआ। उसके बाद दिल्ली के एक होटल में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं, अब उसके बाद जब खिलाड़ी अपने-अपने घर जा रहे हैं, तब भी प्रशंसक उनका धूमधाम से स्वागत कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर के साथ हुआ। वे भोपाल पहुंचे हैं। उनके स्वागत में मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौजूद रहीं। मंत्री द्वारा कहा गया, ‘विवेक सागर ने आसमान को छू लिया।। सागर राज्य के युवाओं के लिए एक उदाहरण बन गया है।’ इसके बाद वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिले।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ओलिंपिक कांस्‍य विजेता विवेक सागर से मिलने के साथ ही स्‍मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण किया। सीएम चौहान के निवास पर विवेक का मिठाई खिलाकर स्वागत किया व ओलिंपिक में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।

भावुक हुई खेल मंत्री

भोपाल पहुंचने पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने विवेक की अगवानी की। विवेक एयर इंडिया की नियमित दिल्ली उड़ान से सुबह 7:30 बजे भोपाल पहुंचे। उनकी अगवानी के लिए खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया कुछ समय पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। वहीं, रेल मंत्री तब भावुक हो गई जब विवेक सागर ने टोक्यो ओलंपिक मेडल उनके हाथ में सौपा। उनकी आंखे खुशी से नम हो गईं। जब विवेक सागर से पूछा गया कि अगली बार स्वर्ण पदक लाएंगे तो विवेक सागर का कहना था कि जी हां, मैं मैडल का कलर चेंज करना चाहूंगा।