Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

मनोज पाटिल सुसाइड मामले में साहिल खान ने तोड़ी चुप्पी,


  • नई दिल्ली। मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल (Manoj Patil) ने बीते दिन मुंबई में खुदकुशी करने की कोशिश की। उन्होंने नींद की गोलियां खाकर खुद की जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है और फिल्हाल को खतरे से बाहर हैं। मनोज ने इस दौरान ओशिवारा के एक पुलिस अधिकारी के नाम नोट लिखते हुए एक्टर और इंफ्लुएंसर साहिल खान (Sahil Khan) को इन सबका जिम्मेदार बताया था।

जिसपर अब खुद साहिल खान (Sahil Khan broke his silence on Manoj Patil Suicide) ने भी चुप्पी चोड़ते हुए बयान जारी किया है। साहिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है और मनोज पाटिल द्वारा किए गए आत्महत्या की कोशिश को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

साहिल ने कहा कि- ‘मैं सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए राज फौजदार नाम के एक लड़के से मिला था। वो दिल्ली का रहने वाला है। उसने एक वीडियो बनाया था कि मनोज पाटिल ने उससे 2 लाख रुपये लिए और उसे एक्सपायर्ड स्टेरॉयड बेचा। इसके बाद उसे दिल और त्वचा की समस्याएं पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि फौजदार के पास वित्तीय लेनदेन के सभी बिल और रसीदें हैं। फौजदार इस मामले में सोशल मीडिया का समर्थन चाहते थे और इसीलिए मैंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो शेयर कर दूसरों से उनका समर्थन करने की अपील की थी’

साहिल इसके आगे कहते हैं कि- मैंने कहा था कि स्टेरॉयड रैकेट बंद होना चाहिए। फौजदार का कहना था कि मनोज पाटिल उसका पैसा नहीं लौटा रहा है। फौजदार ने पैसे की व्यवस्था के लिए अपनी मोटरसाइकिल तक बेच दी थी। मुझे हैरानी है कि पाटिल ने अपने सुसाइड नोट में राज का नाम नहीं लिया और न ही इस पूरे प्रकरण का जिक्र किया’

साहिल ने आखिर में बताया कि- मैंने सिर्फ उस लड़के का समर्थन किया है और स्टेरॉयड बेचने के खिलाफ खड़ा हुआ हूं। क्योंकि, ये हमारे देश में एक अपराध है। अगर वो लड़का एक्सपायर्ड स्टेरॉयड का सेवन करने के बाद मर गया होता तो क्या होता? उन्होंने कहा कि ये एक सांप्रदायिक कोण के साथ प्रचार स्टंट हो सकता है। इस मामले में मेरा कोई सीधा संबंध नहीं है’