आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में रविवार को कच्चे मकान में दीवार की मरम्मत करते समय अचानक दीवार के धराशाई हो जाने से मलबे में दबे दंपती को किसी तरह बाहर निकाल कर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पवई थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी राकेश शर्मा का कच्चा मकान है। रविवार को वह मिस्त्री-मजदूर लगा कर मिट्टी की दीवार के पास ईंट की दीवार खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी की दीवार अचानक धराशाई हो गई। दीवार के मलबे में राकेश के साथ ही उनकी पत्नी कमलेश शर्मा 40 भी दब गए। दीवार गिरते ही मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन मलबा हटा कर नीचे दबे कमलेशा और राकेश को बाहर निकाला गया। दोनों को तत्काल सीएचसी पवई ले जाया गया। जहां जांच के बाद कमलेशा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं राकेश को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मृतका के चार पुत्री व एक पुत्र बताए गए हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Articles
यूपी: पहले सपा ने जारी की लिस्ट, अब योगी सरकार ने अपराधियों की सूची जारी कर दिया जवाब
Post Views: 1,218 नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जैसे ही साल 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता संभाली राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकता बन गई। योगी सरकार में 20 मार्च, 2017 से अब तक पुलिस व बदमाशों के बीच हुई 10,933 मुठभेड़ में 183 कुख्यात अपराधी मारे गए हैं। जिसमें 13 […]
UP: विधानसभा में माफिया अतीक समेत पूर्व सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि हंगामे के कारण 30 मिनट के लिए सदन स्थगित
Post Views: 2,076 , नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र की शुरूआत आज सोमवार से हो रही है। दोनों सदनों में कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। यह वर्ष 2023 में विधान मंडल का दूसरा और अठारहवीं विधान सभा का पांचवां सत्र होगा। इस सत्र में राज्य सरकार विभिन्न […]
कार्यकर्ताओं ने किया राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत
Post Views: 241 आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मंत्री माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोला प्रजापति का हरबंशपुर स्थित शिल्प अनुसंधान एवं विकास संस्थान कैम्प कार्यालय पर जय जय राम प्रजापति, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष जागरूक महासंघ व जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत […]