Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

महाराष्ट्र पुलिस ने रेव पार्टी पर मारा छापा, कोरियोग्राफर और 4 बॉलीवुड एक्ट्रेस समेत 22 अरेस्ट


  • नासिक, : पर्यटन के लिए मशहूर इगतपुरी में रेव पार्टी करना युवाओं को महंगा पड़ गया। नासिक ग्रामीण पुलिस ने इगतपुरी के एक रिसॉर्ट में शनिवार को एक रेव पार्टी पर छापा मारा। पुलिस ने फिल्म इंडस्ट्री में चार महिलाओं समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक कोरियोग्राफऱ, एक्टर और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शामिल हैं। पुलिस को पार्टी से नशीला पदार्थ मिला है।

मुंबई-आगरा हाईवे पर दो बंगलों पर रेव पार्टी चल रही थी। नासिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सचिन पाटिल को यहां पार्टी होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने रिसॉर्ट पर छापा मारा। बंगले के अंदर से रात दो बजे तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। रेव पार्टी में डांस और मस्ती चल रही थी। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली 4 महिलाएं भी शामिल थीं। इनमें से एक महिला ने बिग बॉस में भी भाग लिया है। पार्टी में कुल 10 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल थीं।

इस रेव पार्टी से 12 लडकीयों में बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस, दो कोरियोग्राफर और एक ईरान मूल की महिला भी होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि, ने बताया कि टीम ने मौके से नशीला पदार्थ और नकदी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।