News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने जेन गार्डेन और कैज़ान अकादमी का उद्घाटन किया,


  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद में जेन गार्डेन और कैज़ान अकादमी का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित भी किया। बीजेपी ट्विटर के मुताबिक, पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि Zen Garden और Kaizen Academy के लोकार्पण का ये अवसर, भारत जापान के संबंधों की सहजता और आधुनिकता का प्रतीक है। भारत और जापान जितना बाहरी प्रगति और उन्नति के लिए समर्पित रहे हैं, उतना ही आंतरिक शांति और प्रगति को भी हमने महत्व दिया है। Zen Garden शांति की इसी खोज की, इसी सादगी की सुंदर अभिव्यक्ति है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जापान में जो ‘जेन’ है, वही भारत में ‘ध्यान’ है। बुद्ध ने यही ध्यान, यही बुद्धत्व संसार को दिया था। और जहां तक ‘काईज़ेन’ की संकल्पना है, ये वर्तमान में हमारे इरादों की मजबूती को, निरंतर आगे बढ़ने की हमारी इच्छाशक्ति का प्रतीक है। हम सब जानते हैं कि प्रगति के अंदर गवर्नेंस बहुत महत्वपूर्ण होता है। चाहे व्यक्ति के विकास की बात हो, संस्था का विकास हो, समाज या देश का विकास हो, गवर्नेंस बहुत महत्वपूर्ण फैक्टर है।

जापान की एक से बढ़कर एक कंपनियां आज गुजरात में काम कर रही हैं। इनकी संख्या 135 से भी ज्यादा है। ऑटोमोबाइल से लेकर बैंकिंग तक, कंस्ट्रक्शन से लेकर फार्मा तक, हर सेक्टर की जापानी कंपनी ने गुजरात में अपना बेस बनाया हुआ है। जापान और गुजरात के संबंध काफी मजबूत हैं। ये संबंध, आत्मीयता, स्नेह और एक दूसरे की भावनाओं को, जरूरतों को समझने में मजबूत हुए हैं। गुजरात ने हमेशा जापान को विशेष महत्व दिया है। आज गुजरात के प्रोफेशनल वर्ल्ड में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो आसानी से जापानी बोलते हैं। मुझे बताया गया है कि राज्य की एक यूनिवर्सिटी जापानी भाषा सिखाने के लिए एक कोर्स भी शुरू करने जा रही है।