News TOP STORIES महाराष्ट्र

महाराष्ट्र : 1800 से ज्यादा लोगों को NDRF ने किया रेस्क्यू, 52 शव भी बरामद


  • मुंबई, : मानसून की बारिश ने महाराष्ट्र में तबाही मचा रखी है। जिस वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जबकि बहुत से जिलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत NDRF की तैनाती संवेदनशील जगहों पर कर दी गई थी। जिस वजह से अब तक 1800 से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सकी है। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है।

मामले में एनडीआरएफ ने बताया कि उनकी टीम ने अब तक 1800 लोगों को बचाया है। इसके अलावा 87 लोगों को महाराष्ट्र में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं थी, जहां से 52 शवों को बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी लापता लोगों की तलाश के लिए व्यापक सर्च अभियान जारी है। एनडीआरएफ के मुताबिक महाराष्ट्र के अलावा अलग-अलग राज्यों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 149 टीमों को तैनात किया गया है।