News TOP STORIES उड़ीसा उत्तराखण्ड छत्तीसगढ़ नयी दिल्ली पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

महिला आरक्षण पर डिम्पल यादव ने खेला अल्पसंख्यक कार्ड BJP ने जारी किया व्हिप


संसद के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हो रही है। मंगलवार को नए संसद में कार्यवाही की शुरुआत हुई। पीएम मोदी ने नए लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों को संबोधित किया। संसद की कार्यवाही से जुड़ी पल-पल की खबरों के लिए बने रहिए जागरण के साथ…

20 Sept 20231:39:06 PM

ओबीसी, एससी और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को आरक्षण मिले: डिंपल यादव

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि क्रांति के बिना विकास संभव नहीं है।  हमारे देश में विकास हो, इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि ओबीसी, एससी और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को आरक्षण मिले। ”

उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि परिसीमन कब होगा और जातिगत जनगणना कब होगी।

20 Sept 20231:33:33 PM

LIVE Women Reservation Bill: सुप्रिया सुले ने बीजेपी नेता का जिक्र करते हुए सरकार पर साधा निशाना

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा,”निशिकांत दुबे ने कहा कि आई.एन.डी.आई.ए. उन लोगों के पक्ष में है जो महिलाओं को नीचा दिखाते थे और अपमानजनक बातें करते थे। महाराष्ट्र में बीजेपी के एक प्रमुख थे।

उन्होंने मुझे व्यक्तिगत रूप से टेलीविजन पर रिकॉर्ड पर कहा कि सुप्रिया सुले घर जाओ, खाना बनाओ, देश कोई और चला लेगा। हम लोग चलेंगे। यही बीजेपी की मानसिकता है।”

20 Sept 20231:16:10 PM

यह बिल लाने की हिम्मत पीएम मोदी के अलावा किसी में नहीं: भावना गवली

लोकसभा में शिवसेना सांसद भावना गवली ने महिला आरक्षण बिल पर मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं की किस्मत का ताला खोल दिया। यह बिल लाने की हिम्मत पीएम मोदी के अलावा किसी में नहीं थी।

20 Sept 20231:12:44 PM

LIVE Women Reservation Bill: यह विधेयक लाने का साहस पीएम मोदी ही कर सकते हैं: सुनीता दुग्गल

हरियाणा के सिरसा से बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा में हिस्सा लिया। बीजेपी सांसद ने कहा कि यह विधेयक लाने का साहस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते थे।

दुग्गल ने आगे कहा क‍ि मेरी माताजी भी अस्पताल में भर्ती हैं, वह मुझे महिलाओं के हक की आवाज उठाते देख रही होंगी।

20 Sept 202312:56:04 PM

एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों की महिलाओं के लिए आरक्षण देगी सरकार: एलजेपी नेता

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि हमें दृढ़ विश्वास है कि यह सरकार जल्द ही एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों की महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग को पूरा करेगी।

20 Sept 202312:38:01 PM

सभी महिलाओं को सत्ता मिलनी चाहिए: फारूक अब्दुल्ला

महिला आरक्षण बिल पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा,”मुझे लगता है कि यह एक अद्भुत बिल है। हम लंबे समय से महिलाओं को उनके अधिकार मिलने का इंतजार कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा,”मैं केवल इतना ही कहना चाहता हूं कि उसमें ओबीसी को भी शामिल किया जाना चाहिए। सभी महिलाओं को सत्ता मिलनी चाहिए, यह महत्वपूर्ण है। भारत उनके लिए भी है और पुरुषों के लिए भी।

20 Sept 202312:35:22 PM

LIVE Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर जेडीयू ने दिखाई हरी झंडी

जेडीयू ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है। इस बिल का समर्थन करते हुए जेडीयू नेता और लोकसभा सांसद ललन सिंह ने कहा कि हम जातिगत जनगणा की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार पहला राज्य है जहां 2006 में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। 2015 में महागठबंधन सरकार बनी और 2016 में राज्य सरकार की सभी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

20 Sept 202312:17:46 PM

यह विधेयक गोपनीयता में छिपाकर लाया गया: डीएमके नेता कनिमोझी

महिला आरक्षण बिल को लेकर डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा,”मैंने खुद आरक्षण बिल लाने का मुद्दा संसद में कई बार उठाया है। मेरे कई तारांकित और अतारांकित (starred and unstarred question) सवालों पर सरकार का जवाब बहुत सुसंगत था।

उन्होंने कहा कि उन्हें सभी हितधारकों, राजनीतिक दलों को शामिल करना होगा और फिर विधेयक लाने से पहले आम सहमति बनाएं। मैं जानना चाहूंगी कि किस तरह की आम सहमति बनी। क्या चर्चाएं हुईं। यह विधेयक गोपनीयता में छिपाकर लाया गया। हमें नहीं पता कि यह सत्र किस लिए बुलाया गया था।

20 Sept 202311:32:15 AM

LIVE Women Reservation Bill: महिला आरक्षण पर क्या बोलीं सोनिया गांधी

 सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा,”मेरे जीवन साथी (राजीव गांधी) महिला आरक्षण बिल लेकर आए थे। राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है। इस बिल के पास होने से उनका सपना पूरा होगा।”

उन्होंने आगे कहा,” मुझे चिंता भी है। मैं एक सवाल पूछना चाहतीं हू, इस कानून के लिए महिलाओं को और कितना साल इंतजार करना होगा। यह बिल फौरन अमल में लाया जाए लेकिन इसके साथ ही सरकार को कास्ट सेंसस (जातिगत जनगणना) कराते हुए SC,ST, OBC की आरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए।

20 Sept 202311:20:50 AM

LIVE Women Reservation Bill: -मैं इस बिल के पक्ष में खड़ी हूं: सोनिया गांधी

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा,”लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा शुरू, सोनिया गांधी बोलीं-मैं इस बिल के पक्ष में खड़ी हूं।”

20 Sept 202311:13:55 AM

LIVE Women Reservation Bill: क्या समाजवादी शब्द की अब कोई प्रासंगिकता है: सुशील मोदी

संविधान के साथ हुए छेड़छाड़ के कांग्रेस के दावे पर बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा,”ऐसा नहीं कहा गया था कि यह संशोधित प्रति है। यह संविधान की मूल प्रति है, जिसे सबसे पहली बार स्वीकार किया गया था। इसमें समाजवादी धर्मनिरपेक्ष शब्द नहीं था…क्या क्या समाजवादी शब्द की अब कोई प्रासंगिकता है?

20 Sept 202311:09:58 AM

LIVE Women Reservation Bill: सोनिया गांधी बोलीं- यह राजीव गांधी का बिल

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा,यह राजीव जी (गांधी) का बिल है। सोनिया गांधी के मुताबिक, राजीव गांधी ने इस बिल का सपना देखा था।

20 Sept 202311:02:55 AM

राज्यसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर होगी चर्चा

राज्यसभा में आज चंद्रयान-3 की सफलता पर भी चर्चा होने वाली है। बता दें कि इसरो के वैज्ञानिक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफल रहे। ये एक ऐतिहासिक घटना है क्योंकि आज तक कोई भी देश चांद के दक्षिणी ध्रुव तक नहीं पहुंच सका है।  नासा से लेकर दुनियाभर के स्पेस एजेंसियों ने इसरो की जमकर तारीफ की है।

20 Sept 202310:56:28 AM

यह ‘महिला बेवकूफ बनाओ’ विधेयक है: संजय सिंह

महिला आरक्षण बिल को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से महिला आरक्षण विधेयक नहीं है, यह महिला बेवकूफ बनाओ विधेयक है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से उनके द्वारा किए गए कोई भी वादे पूरे नहीं हुए हैं। यह क्या उनके द्वारा लाया गया एक और जुमला है।

उन्होंने आगे कहा,”यदि आप विधेयक लागू करना चाहते हैं, तो AAP पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है, लेकिन इसे 2024 में लागू करें।”

20 Sept 202310:40:28 AM

LIVE Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का पक्ष रखेंगी सोनिया गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा,”सोनिया गांधी महिला आरक्षण बिल पर होने वाले बहस में हिस्सा लेंगी। हमारी पार्टी की ओर से निर्णय लिया गया है वो इस मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा शुरू करेंगी।

20 Sept 202310:01:17 AM

सिर्फ चुनाव के लिए ये बिल लाया गया: खरगे

विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,”महिला आरक्षण बिल को नया बिल नहीं है। 2010 में किसी कारण से पास नहीं हो पाया था। सिर्फ चुनाव के लिए ये बिल लाया गया है। ये बिल अगली जनगणना के अनुसार लागू होगा। 2010 वाले बिल को दोहराते तो जल्दी काम हो जाता।”

20 Sept 20239:55:53 AM

LIVE Women Reservation Bill: थोड़ी देर में शुरू होगी विपक्षी दलों की बैठक

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज सुबह 10 बजे भारत गठबंधन (आई.एन.डी.आई.ए.) की बैठक बुलाई है। कांग्रेस नेता ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा इस बैठक में हम महिला आरक्षण विधेयक, 2023 पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

20 Sept 20238:28:05 AM

कांग्रेसी सांसदों की होगी बैठक

नए संसद भवन में नेता विपक्ष के चैंबर में होगी विपक्षी नेताओं की बैठक आज सुबह 10:30 बजे से कांग्रेसी सांसदों की बैठक होने वाली है।

20 Sept 20238:16:46 AM

Parliament Special Session 2023 LIVE: महिला सांसद करेंगी बिल पर चर्चा

संसद भवन में आज महिला आरक्षण बिल पर बहस होने वाली है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज महिला आरक्षण विधेयक पर कांग्रेस की ओर से मुख्य वक्ता होंगी। वहीं,  सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, भारती पवार और अपराजिता सारंगी अपना पक्ष रखेंगी।

19 Sept 20234:52:28 PM

भाजपा एंटी ओबीसी पार्टी है: रामगोपाल यादव

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि संसद में पहले भी बिल पेश किया गया था, राज्यसभा में पास भी हो गया था, अब उसे वापस लिया जाएगा। ये अब लाया गया है, ये 2029 से पहले लागू नहीं होगा। हम तो इसका समर्थन कर रहे हैं…मैं जानता हूं सदन में जो बहुमत प्राप्त लोग हैं वे एंटी-OBC हैं। वे OBC महिलाओं को आरक्षण नहीं देंगे।

19 Sept 20234:26:29 PM

खरगे के बयान पर राज्यसभा में हंगामा, वित्त मंत्री ने जताई आपत्ति

राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर जबरदस्त हंगामा हुआ। खरगे ने कहा कि अनुसूचित जाति की महिलाओं की साक्षरता दर कम है और यही कारण है कि राजनीतिक दलों को कमजोर महिलाओं को चुनने की आदत है और वे उन लोगों को नहीं चुनते जो शिक्षित हैं और लड़ सकती हैं। मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आपत्ति जताई और कहा कि हम विपक्ष के नेता का सम्मान करते हैं लेकिन यह व्यापक बयान देना कि सभी पार्टियां उन महिलाओं को चुनती हैं जो प्रभावी नहीं हैं, बिल्कुल अस्वीकार्य है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, हम सभी को हमारी पार्टी ने सशक्त बनाया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक सशक्त महिला हैं। जिस पर खरगे ने कहा कि पिछड़े, एससी-एसटी की महिलाओं को ऐसे मौके नहीं मिलते जो उन्हें मिल रहे हैं, हम ये कह रहे हैं।

19 Sept 20234:07:09 PM

‘यह बिल जरूरी था’ नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 के लोकसभा में पेश होने पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

महिला आरक्षण विधेयक पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे संविधान ने समानता का वादा किया है। यह बिल जरूरी था। कई पार्टियों ने बीजेपी को 9.5 साल पहले जारी अपने घोषणापत्र के मुताबिक उनका वादा याद दिलाया। यह देर से आया, लेकिन मुझे आशा है कि यह जल्द ही कार्यान्वित होगा। विधेयक में लिखा था कि यह तुरंत अधिनियमित नहीं होगा, क्योंकि परिसीमन होने के बाद ही यह लागू होगा। यानी 2029 तक ये आरक्षण लागू नहीं होगा। उन्होंने दरवाजे खोल दिए हैं, लेकिन अभी भी महिलाओं के लिए कोई प्रवेश नहीं है।

19 Sept 20234:03:14 PM

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने पर बिहार में जश्न का माहौल

महिलाओं के आरक्षण से संबंधित बिल नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 के लोकसभा में पेश होने पर बिहार में जश्न का माहौल है। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने होली खेलकर जश्न मनाया।

19 Sept 20234:00:32 PM

हमने कभी आरक्षण की प्रक्रिया का विरोध नहीं किया: उमर अब्दुल्ला

महिला आरक्षण विधेयक पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमने इसे यहां उन स्तरों पर लागू किया है, जो पंचायतों और स्थानीय निकायों में हमारे लिए उपयुक्त थे। हमने इसे भारत सरकार से बहुत पहले पांच अगस्त, 2019 से बहुत पहले किया। हमने कभी आरक्षण की प्रक्रिया का विरोध नहीं किया ताकि महिलाओं को इस देश के निर्णय लेने में उनका उचित स्थान मिल सके।

19 Sept 20233:52:04 PM

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही को नेता प्रतिपक्ष के बयान के बााद कल (20 सितंबर की) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले, लोकसभा की कार्यवाही को महिला आरक्षण बिल पेश होने के बाद स्थगित कर दिया गया था।

19 Sept 20233:45:39 PM

Parliament Special Session: जब खरगे की बात सुनकर हंसने लगे पीएम मोदी

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण पर जमकर हंगामा हुआ है। हालांकि, एक वक्त ऐसा आया है, जब पीएम मोदी और सभापति जगदीप धनखड़ समेत पूरा सदन हंसने लगा। दरअसल, सभापति ने खरगे से कहा कि प्रल्हाद जोशी तो आपके राज्य के हैं। कम से कम आपको उनकी बात सुननी चाहिए। इस पर खरगे ने कहा कि मुझे अच्छी तरह पता है कि वे दिल्ली में क्या करते हैं और कर्नाटक की गलियों में क्या करते हैं। नेता प्रतिपक्षा का इतना कहना था कि पूरा सदन हंसने लगा।

19 Sept 20233:29:46 PM

महिला आरक्षण विधेयक 2010 में पारित हो गया था: मल्लिकार्जुन खरगे

महिला आरक्षण विधेयक पर, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे हमें श्रेय नहीं देते हैं, लेकिन मैं उनके ध्यान में लाना चाहता हूं कि महिला आरक्षण विधेयक 2010 में पहले ही पारित हो चुका है, लेकिन यह रुक गया था। उनके इसी बयान के बाद सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला, जिसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ को हस्तक्षेप करना पड़ा।

19 Sept 20233:20:59 PM

पीएम मोदी ने आज कई बार भाषण दिए: मल्लिकार्जुन खरगे

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे ने कहा कि पीएम मोदी का आज ज्यादा भाषण हो गया है। पहले पुराने संसद भवन के सेंट्रल हाल में, फिर लोकसभा में और अब राज्यसभा में उन्होंने अपना भाषण दिया। खरगे ने इसके बाद महिला आरक्षण बिल पर अपने विचार रखे।

19 Sept 20233:12:06 PM

मेक इन इंडिया का हम लोगों ने भरपूर फायदा उठाया है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया का हम लोगों ने भरपूर फायदा उठाया है। आज नया संसद भवन देश के लिए एक एतिहासिक फैसले का साक्षी बना है। आज लोकसभा में नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक बिल पेश किया गया है। हमारा प्रयास रहा है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में उचित भागीदारी मिले। उन्होंने कहा कि पहले टेक्नोलॉजी में बदलाव आने में 50-50 साल लग जाते थे वो आज कुछ हफ्तों में आ जाते हैं। आधुनिकता अनिवार्यता बन गई है।

19 Sept 20233:08:47 PM

नए संसद भवन में हम विश्व की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पुराने संसद भवन में हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने थे। उम्मीद है कि नए भवन में अब विश्व की टॉप-3 अर्थव्यवस्था वाले देशों में शामिल होंगे।

19 Sept 20233:04:39 PM

हमारे संविधान में राज्यसभा की परिकल्पना उच्च सदन के रूप में की गई है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संविधान में राज्यसभा की परिकल्पना उच्च सदन के रूप में की गई है। संविधान निर्माताओं का ये आशय रहा है कि ये सदन राजनीतिक आपाधापी से ऊपर उठकर गंभीर बौद्धिक विचार-विमर्श का केंद्र बने।

19 Sept 20233:00:07 PM

‘नई शुरुआत का प्रतीक है नया संसद भवन’ राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि नया संसद भवन केवल एक नई बिल्डिंग बस नहीं है, बल्कि यह एक नई शुरुआत का प्रतीक भी है। यह सदन देश के 140 करोड़ नागरिकों में एक नई ऊर्जा, आशा और विश्वास पैदा करना वाला है।

19 Sept 20232:58:34 PM

लाल बहादुर शास्त्री-श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों ने सदन को किया सुशोभित: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री हों, गोविंद वल्लभ पंत हो लालकृष्ण आडवाणी हो, श्यामा प्रसाद मुखर्जी हों या अरुण जेटली हो, ऐसे कई लोग इस सदन को सुशोभित किया है औॅर देश का मार्गदर्शन किया है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने राज्यसभा के महत्व पर कहा था- राज्यसभा से देश की जनता की अनेक ऊंची अपेक्षाएं हैं, सर्वोत्तम अपेक्षाएं हैं। इसलिए माननीय सदस्यों के बीच गंभीर विषयों की चर्चा करना और उन्हें सुनना एक बड़ा सुखद अवसर होता है।

19 Sept 20232:53:21 PM

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, पीएम मोदी कर रहे संबोधित

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। पीएम मोदी सदन को संबोधित कर रहे हैं।

19 Sept 20232:52:05 PM

नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 के जरिए केंद्र ने महिलाओं और लड़कियों के साथ किया धोखा: कांग्रेस

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनावी जुमलों के इस मौसम में यह उन सभी जुमलों में सबसे बड़ा है। करोड़ों भारतीय महिलाओं और लड़कियों की उम्मीदों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। जैसा कि हमने पहले बताया था, मोदी सरकार ने अभी तक 2021 की दशकीय जनगणना नहीं की है, जिससे भारत G20 में एकमात्र देश बन गया है जो जनगणना करने में विफल रहा है। अब विधेयक में कहा गया है कि महिला आरक्षण विधेयक के अधिनियम बनने के बाद की जाने वाली पहली दशकीय जनगणना के बाद ही महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होगा। सवाल यह है कि यह जनगणना कब होगी?

जयराम रमेश ने कहा कि विधेयक में यह भी कहा गया है कि आरक्षण अगली जनगणना के प्रकाशन और उसके बाद परिसीमन प्रक्रिया के बाद ही प्रभावी होगा। क्या 2024 चुनाव से पहले जनगणना और परिसीमन होगी?

मूल रूप से यह विधेयक अपने कार्यान्वयन की तारीख के बहुत अस्पष्ट वादे के साथ आज सुर्खियों में है।

यह कुछ और नहीं बल्कि ईवीएम-इवेंट मैनेजमेंट है।

19 Sept 20232:42:21 PM

लोकसभा में 128वां संविधान संशोधन विधेयक पेश

संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। नए संसद भवन में संसदीय कार्यवाही के पहले केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 128वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया। यह लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करता है।

19 Sept 20232:32:12 PM

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही 20 सितंबर की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। इससे पहले, महिला आरक्षण से संबंधित बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किया। अब इस बिल पर बुधवार को चर्चा की जाएगी।

19 Sept 20232:25:14 PM

लोकसभा में महिलाओं के लिए रिजर्व होगी 181 सीट

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पेश करते हुए कहा कि लोकसभा में महिलाओं के लिए 181 सीटें रिजर्व होगी। महिला आरक्षण की अवधि 15 साल तक होगी। अवधि बढ़ाने का अधिकार सदन के पास होगा।

19 Sept 20232:21:45 PM

दोपहर दो बजकर 47 मिनट तक के लिए स्थगति हुई राज्यसभा की कार्यवाही

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजकर 47 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सभापति जगदीप धनखड़ ने यह घोषणा की।

19 Sept 20232:19:20 PM

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पेश

नए संसद भवन में संसदीय कार्यवाही के पहले दिन महिला आरक्षण से संबंधित नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को पेश किया गया है। इस बिल को केंद्रीय  मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन के पटल पर रखा। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने जमकर हंगामा किया।

19 Sept 20232:09:24 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के बयान पर हंगामा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के बयान पर हंगामा मच गया है। उनके भाषण पर एनडीए सांसदों ने आपत्ति जताई है। दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल अभी भी अस्तित्व में हैं। इसे राजीव गांधी, नरसिम्हाराव और मनमोहन सिंह की सरकार में भी पेश किया गया था। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिल अब अस्तित्व में नहीं है। नेता प्रतिपक्ष के बयान को रिकार्ड से हटाया जाए।

19 Sept 20232:06:50 PM

भारत और ‘इंडिया’ में कोई फर्क नहीं है: अधीर रंजन चौधरी

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत और इंडिया में कोई फर्क नहीं है। हमारे संविधान में लिखा है- वी द पीपुल ऑफ इंडिया। इसमें हिंदू, मुस्लिम, जैन नहीं लिखा है।

19 Sept 20232:02:46 PM

नया संसद भवन के लिए 30 हजार से ज्यादा श्रमिकों ने अपना पसीना बहाया है: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं चाहूंगा कि हम सब हमारे श्रमिकों का, हमारे कामगारों का, हमारे इंजीनियर्स का हृदय से धन्यवाद करें। उनके द्वारा निर्मित ये भवन उनको प्रेरणा देने वाला है। इसके लिए 30 हजार से ज्यादा श्रमिकों ने परिश्रम किया है, पसीना बहाया है।

19 Sept 20232:00:15 PM

पीएम मोदी बोले- यत भावो तत् भवति

पीएम मोदी ने नए संसद भवन में अपने पहले भाषण में कहा कि कहा जाता है- यत भावो तत् भवति। यानी हमारा भाव जैसा होता है, वैसे ही कुछ घटित होता है।

19 Sept 20231:57:58 PM

हमारी हर योजना ने महिला नेतृत्व करने की दिशा में बहुत सार्थक कदम उठाए हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ महिलाओं के विकास की बात पर्याप्त नहीं है, हमें मानव जाति की विकास यात्रा में नए पड़ाव को अगर प्राप्त करना है, राष्ट्र की विकास यात्रा में नई मंजिलों को अगर पाना है, तो ये आवश्यक है कि Women Led Development को हम बल दें। महिला सशक्तिकरण की हमारी हर योजना ने महिला नेतृत्व करने की दिशा में बहुत सार्थक कदम उठाए हैं।

19 Sept 20231:56:49 PM

महिला आरक्षण बिल को PM Modi ने दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का नाम

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियमन के माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। मैं देश की माताओं-बहनों औऱ बेटियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

19 Sept 20231:54:37 PM

New Parliament में PM Modi बोले- हर क्षेत्र में दुनिया भारतीय महिलाओं की ताकत देख रही है

पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीति, नीति और शक्ति का इस्तेमाल समाज में प्रभावी बदलाव का एक बहुत बड़ा माध्यम होता है। इसलिए अंतरिक्ष हो या खेल हो, स्टार्टअप्स हो या SHG हो, हर क्षेत्र में दुनिया भारतीय महिलाओं की ताकत देख रही है।

19 Sept 20231:49:26 PM

महिला आरक्षण विधेयक पर पीएम मोदी बोले- 19 सितंबर की यह तारीख अमरत्व को प्राप्त करने जा रही है

पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले भी पेश हुआ था, लेकिन इसके लिए जरूरी आंकड़े नहीं जुटा पाए। अब यह काम करने के लिए मुझे चुना गया है। एक बार फिर मेरी सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। महिला आरक्षण विधेयक को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। आज 19 सितंबर की यह तारीख इतिहास में अमरत्व को प्राप्त करने जा रही है।

19 Sept 20231:44:54 PM

नए संसद भवन में सेंगोल भी रखा हुआ है, जिसे पंडित नेहरू का स्पर्श हुआ था: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नए संसद भवन में अपने पहले संबोधन ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र का जब ये नया गृह प्रवेश हो रहा है, यहां आजादी की पहली किरण का साक्षी, पवित्र सेंगोल भी रखा हुआ है। ये वो सेंगोल है, जिसको भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू का स्पर्श हुआ था। ये सेंगोल हमें महत्वपूर्ण अतीत से जोड़ता है।

19 Sept 20231:41:20 PM

Parliament Special Session LIVE : ‘भवन बदला है, भावना भी बदलनी चाहिए’ लोक सभा में बोले PM Modi

पीएम मोदी ने नए संसद भवन में अपने पहले संबोधन में कहा कि भवन बदला है। भाव और भावना भी बदलनी चाहिए।

19 Sept 20231:37:24 PM

गणेश चतुर्थी के दिन नए संसद भवन का हुआ शुभारंभ: PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि आज आधुनिक भारत और हमारे लोकतंत्र के प्रतीक नए संसद भवन का शुभारंभ हुआ है। सुखद संयोग है कि आज गणेश चतुर्थी का शुभ दिन है।

19 Sept 20231:32:38 PM

नए संकल्प लेकर, नए भवन में अपना भविष्य तय करने के लिए आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये अवसर कई मायनों में अभूतपूर्व है। आजादी के अमृतकाल का ये ऊषाकाल है और भारत अनेक सिद्धियों के साथ नए संकल्प लेकर, नए भवन में अपना भविष्य तय करने के लिए आगे बढ़ रहा है।

19 Sept 20231:27:42 PM

Parliament Special Session: PM Modi ने कहा- आज लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है

पीएम मोदी ने नए संसद भवन में लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- माननीय सदस्यगण, आज हमारे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, जब हम संसद के नए भवन में लोक सभा की पहली बैठक आरंभ कर रहे हैं।

19 Sept 20231:21:58 PM

राष्ट्रगान के साथ लोकसभा की शुरू हुई कार्यवाही

नए संसद भवन में राष्ट्रगान के साथ लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। इससे पहले, कल पुराने भवन में सत्र आयोजित किया गया था।

19 Sept 20231:12:57 PM

Parliament Special Session: नए संसद भवन में पहुंचे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला नए संसद भवन में पहुंच गए हैं। आज सेस संसद में संसदीय कार्यवाही शुरू होगी।

19 Sept 20231:00:33 PM

नए संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी पुराने संसद भवन से नए संसद भवन पहुंच गए हैं। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं।

19 Sept 202312:54:24 PM

Parliament Special Session: जगदीप धनखड़ ने कहा- आज हम एक नया अध्याय जोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर, जब हम अपने संसदीय लोकतंत्र में एक नया अध्याय जोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं। मैं आप सभी को बधाई देता हूं। हम सभी इस इतिहास को देखने का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं, क्योंकि हम इस पुराने संसद भवन को अलविदा कह रहे हैं और नए भवन में जा रहे हैं। प्रभावशाली ढंग से आयोजित G20 के परिणामस्वरूप भारत की वैश्विक शक्ति का प्रदर्शन हुआ। संसद की नई इमारत, भारत मंडपम और यशोभूमि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली नवीनतम बुनियादी ढांचा उत्कृष्ट कृतियां हैं।

19 Sept 202312:44:31 PM

पुराने संसद भवन से रवाना हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी और अन्य लोग पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल से निकल चुके हैं। अपने संबोधन नें प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि पुराने भवन को अब संविधान सदन के नाम से जाना जाए।

19 Sept 202312:39:01 PM

पीएम मोदी ने पुराने संसद भवन का नाम ‘संविधान सदन’ रखा

सेंट्रल हॉल में सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,मेरा एक सुझाव है। अब जब हम नई संसद में जा रहे हैं तो इसकी (पुरानी संसद भवन) गरिमा कभी कम नहीं होनी चाहिए। इसे सिर्फ पुरानी संसद भवन बनकर नहीं छोड़ देना चाहिए. इसलिए मेरा आग्रह है कि यदि आप सहमत हैं तो इसे संविधान सदन के नाम से जाना जाना चाहिए।”

19 Sept 202312:12:34 PM

PM Modi बोले- आज दुनिया भारत के आत्मनिर्भर मॉडल की चर्चा करती है

पीएम मोदी ने कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य को सबसे पहले परिपूर्ण करना होगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत के आत्मनिर्भर मॉडल की चर्चा करती है।

19 Sept 202312:11:29 PM

‘PM Modi जो भी फैसला लेंगे, वह देश के हित में होगा’ महिला आरक्षण बिल पर बोले सीएम शिंदे

महिला आरक्षण बिल पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी जो भी फैसला लेंगे, वह देश के हित में होगा। हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं।

19 Sept 202312:07:33 PM

भारत आज एक नई चेतना के साथ जागृत हुआ है: PM Modi

पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा- मैंने लाल किले से कहा था – यही समय है, सही समय है। अगर हम एक के बाद एक घटनाओं को देखें, तो उनमें से हर एक इस बात की गवाही देती है कि आज भारत एक नई चेतना के साथ जागृत हुआ है। भारत एक नई ऊर्जा से भर गया है। यही चेतना और ऊर्जा करोड़ों लोगों के सपनों को संकल्प में बदल सकती है और उन संकल्पों को हकीकत में बदल सकती है।

19 Sept 202312:05:39 PM

छोटे कैनवास पर कभी बड़ा चित्र नहीं बनाया जा सकता: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि छोटे कैनवास से कभी बड़ा चित्र नहीं बनाया जा सकता है। उसी तरह हमें अपनी सोच का कैनवास बढ़ाना होगा, तभी भारत तरक्की के पथ पर आगे बढ़ेगा।

19 Sept 202312:03:24 PM

भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा है: PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा विश्वास है कि देश जिस दिशा में चल चुका है, इच्छित परिणाम जल्द मिलेंगे। हम गति जितनी तेज करेंगे, परिणाम उतनी जल्दी मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा है। इसे लेकर पूरी दुनिया आश्वस्त है।

19 Sept 202312:01:38 PM

लोकसभा और राज्यसभा ने चार हजार से अधिक कानूनों को किया पास: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अभी तक लोकसभा और राज्यसभा ने मिलकर करीब-करीब 4 हजार से अधिक कानून पास किए हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि हमें सदन में आर्टिकल 370 से मुक्ति पाने का मौका मिला। ऐसी कई महत्वपूर्ण कामों में संसद की भूमिका अहम रही है।

19 Sept 202311:58:49 AM

सत्ता हस्तांतरण का गवाह रहा है पुराने संसद भवन का सेंट्रल हॉल: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में ही 1947 में अंग्रेजी हुकुमत ने सत्ता का हस्तांतरण किया। वो ऐतिहासिक लम्हें का गवाह भी ये केंद्रीय कक्ष रहा। इसी हॉल में हमारे राष्ट्रीय गान और तिरंगे को अपनाया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 1952 के बाद दुनिया के करीब 41 राष्ट्राध्यक्षों ने केंद्रीय कक्ष में आकर हमारे माननीय सांसदों को संबोधित किया है। हमारे राष्ट्रपति महोदयों के द्वारा 86 बार संबोधित किया गया है।

19 Sept 202311:55:16 AM

PM Modi बोले- संसद भवन का सेंट्रल हॉल कई भावनाओं से भरा है

पीएम मोदी ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कहा- देश के 140 करोड़ देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। आज नए संसद भवन में हम सब मिलकर श्री गणेश करने जा रहे हैं। संसद भवन का ये केंद्रीय कक्ष कई भावनाओं से भरा है। ये हमें भावुक भी करता हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करता है।

19 Sept 202311:47:15 AM

हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि 75 वर्षों की इस यात्रा में हमने कई क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाए और देशवासियों के जीवन में सुधार लाने का प्रयास करें।

19 Sept 202311:45:58 AM

हम सब पार्टी लाइन से हटकर काम करेंगे, तभी देश का विकास होगा: मल्लिकार्जुन खरगे

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये केंद्रीय कक्ष पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के आजादी के बाद का ऐतिहासिक भाषण का गवाह रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब पार्टी लाइन से हटकर देशहित में काम करेंगे तभी राष्ट्र का सही मायने में विकास होगा। हम नए भवन में भी अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते रहेंगे।

19 Sept 202311:44:15 AM

आज नए संसद भवन में प्रवेश करना ऐतिहासिक पल है- पीयूष गोयल

राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि आज नए संसद भवन में प्रवेश करना ऐतिहासिक पल है, जो हम सबके लिए यादगार रहेगा। मैं सबको इसके लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा- कई सारी चुनौतियां अभी बाकी है। पिछले 10 वर्षों में हम इस तरफ काफी आगे बढ़ चुके हैं। हम सब मिलकर काम करेंगे। लक्ष्य बढ़ा है और कठिन है, लेकिन मुश्किल नहीं है। नई संसद अपनी विशाल और उत्कृष्ट भव्यता के साथ आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक होगी।

19 Sept 202311:41:28 AM

अगर हम सब मिलकर कोशिश करेंगे तो 2047 से पहले भी देश को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं: अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद केंद्रीय कक्ष में 389 दिग्गजों ने 2 वर्ष 11 माह तक संविधान की रूपरेखा तैयार करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। देश में कई क्षेत्रों में चुनौतियां हैं, अगर हम सब मिलकर कोशिश करेंगे तो 2047 से पहले भी देश को विकसित राष्ट्र बना सकते हैं।

19 Sept 202311:38:24 AM

दुनिया में सहानुभूति और दया से बड़ी कोई शक्ति नहीं है: मेनका गांधी

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि दुनिया में सहानुभूति और दया से बड़ी कोई शक्ति नहीं है, क्योंकि वे किसी कम भाग्यशाली व्यक्ति के जीवन को बदल सकते हैं। दयालुता अपने स्वयं के प्रतिफल के रूप में कार्य करती है

19 Sept 202311:36:31 AM

युवा आबादी को सक्षम बनाना जरूरी: अधीर रंजन चौधरी

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत की युवा आबादी को देश की आर्थिक वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने में सक्षम बनाना आवश्यक है। हमारी प्रति व्यक्ति जीडीपी विकसित देशों की तुलना में बहुत पीछे है। इस आर्थिक विकास की चुनौती से निपटने के लिए विकास समर्थक सरकारी नीतियों, कम मुद्रास्फीति को बढ़ावा देने, ब्याज दरों को कम करने, बेरोजगारी को कम करने, कुशल कार्यबल को बढ़ावा देने, क्रय शक्ति को बढ़ाने, मांग को प्रोत्साहित करने और स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा क्षेत्र को बढ़ाने की आवश्यकता है।

19 Sept 202311:31:25 AM

अधीर रंजन चौधरी ने कहा- मैं आज उत्साहित महसूस कर रहा हूं

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्र में कहा कि मैं इस मंच पर खड़े होकर ऊंचा और उत्साहित महसूस कर रहा हूं, जिसने ऐतिहासिक घटनाओं और कई महत्वपूर्ण घटनाओं का कारवां देखा है।

19 Sept 202311:26:31 AM

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा- मैं नई इमारत में संसदीय कामकाज को लेकर बहुत उत्साहित हूं

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि मैं नई इमारत से संसद के दोनों सदनों के कामकाज को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं, जो नए और उभरते भारत का प्रतीक है, जो 2047 तक पीएम की कल्पना के अनुसार एक विकसित राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

19 Sept 202311:20:20 AM

Parliament Session LIVE: बतौर सांसद मैंने अपने प्रयास से बदलाव लाने की कोशिश की है-मेनका गांधी

पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि बतौर सांसद मैंने अपने प्रयास से बदलाव लाने की कोशिश की है, चाहे फिर वो पर्यावरण मंत्री के तौर पर हो या फिर बीजेपी सांसद के तौर पर।

19 Sept 202311:17:19 AM

PM Modi ने Old Parliament Building के सेंट्रल हॉल में सांसदों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सांसदों से मुलाकात की। आज से नए संसद भवन में संसदीय कार्यवाही शुरू होगी।

19 Sept 202311:03:43 AM

Parliament Special Session LIVE: लोकसभा में आज पेश किया जाएगा महिला आरक्षण बिल

महिला आरक्षण बिल (Womens Reservation Bill) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बिल को आज लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे। विधेयक को सदन में पारित कराने के लिए कल 20 सितंबर को चर्चा होगी। इसे राज्यसभा में 21 सितंबर को पेश किया जाएगा। एएनआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

19 Sept 202311:00:19 AM

Women’s Reservation Bill : सांसद रंजीत रंजन ने कहा- यह कांग्रेस का बिल है

महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि यह कांग्रेस का बिल है। यह कांग्रेस लेकर आई थी। मार्च 2010 में ये राज्यसभा से पास हो गया। रंजन ने कहा कि बीजेपी को सत्ता में आए 9.5 साल हो गए। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले महिला आरक्षण विधेयक के बारे में क्यों सोचा? वे सत्ता पाना चाहते हैं, लेकिन अगर विधेयक सदन के सामने आता है तो हम उसका स्वागत करेंगे।

19 Sept 202310:51:15 AM

Parliament Special Session LIVE: संसद के पुराने केंद्रीय कक्षा में एकत्र हुए सभी सांसद

आज से नए संसद में संसदीय कार्यवाही शुरू होगी। उससे पहले, संसद के पुराने केंद्रीय कक्ष में अंतिम बार सभी सांसद एकत्रित हुए।

19 Sept 202310:49:22 AM

नए संसद भवन के सेंट्रल हाल में होगा विशेष कार्यक्रम

नए संसद भवन में आज से संसदीय कार्यवाही शुरू होगी। उससे पहले, सेंट्र्ल हॉल में एक विशेष कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी शामिल होंगे।

19 Sept 202310:31:42 AM

महिला आरक्षण बिल चुनाव की मजबूरी है और कुछ नहीं: डोला सेन

महिला आरक्षण बिल पर टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा कि यह चुनाव की मजबूरी है और कुछ नहीं। उन्होंने पिछले 9.5 साल में कुछ नहीं किया…क्या वे महिला आरक्षण बिल लाएंगे। हम इसका समर्थन करेंगे… देर आये दुरुस्त आये।

19 Sept 202310:23:01 AM

Women’s Reservation Bill पर मनोज झा ने कहा- पहले एससी, एसटी और ओबीसी को दें कोटा

महिला आरक्षण बिल पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि पहली बार कैबिनेट बैठक में कोई ब्रीफिंग नहीं हुई…हम महिला आरक्षण विधेयक पर सरकार की मंशा पर अधिक स्पष्टता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव के समय से हमारी पार्टी का मानना है कि अगर आपका विचार प्रतिनिधित्व बढ़ाने का है तो यह तब तक संभव नहीं है, जब तक आप एससी, एसटी और ओबीसी को कोटा नहीं देंगे। कोटे के भीतर एक कोटा होना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो हमें सामाजिक न्याय पर लंबी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।