Latest News झारखंड रांची

महिला के साथ पकड़ाई इमरान की भीड़ की पिटाई से मौत


, बेरमो : बेरमो अनुमंडल के महुआटांड़ अंतर्गत धवैया गांव में एक हिन्दू महिला के साथ अश्लील हरकत करते ग्रामीणों ने 47 वर्षीय इमरान अंसारी को धर दबोचा। इसके बाद दुर्गापूजा की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इमरान धवैया अंजुमन कमेटी का सदर था। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। प्रशासन ने स्थिति को भांपते हुए इलाके में निषेधाज्ञा लगाते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सतीश चंद्र झा ने बताया कि गुरुवार की रात 47 वर्षीय इमरान अंसारी नामक व्यक्ति को ग्रामीणों ने स्कूल के पीछे एक हिन्दू महिला के साथ अश्लील हरकत करते धर दबोचा था। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इस पिटाई से जख्मी इमरान को आनन-फानन में रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है।

स्थिति से निपटने के लिए इंस्पेक्टर सहित भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। जानकारी के मुताबिक घटना में शामिल 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें 11 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इमरान महिला के साथ मिलने के लिए अक्सरहां उसके घर या निर्जन स्थान पर आता था। इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग लगातार उस पर नजर रख रहे थे। दोनों के इस तरह खुलापन में मिलने से गांव की स्थिति खराब हो रही थी।