News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

मां गंगा की गोद में नेताजी, देखें- अंत्येष्टि से लेकर अस्थिविसर्जन की खास तस्वीरें


कानपुर, । उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अंत्येष्टि के बाद सातवें दिन पूर्व मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश यादव ने हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कीं। सैफई से सुबह वह चार्टर्ड विमान से पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत परिवारीजनों के साथ हरिद्वार गए और गंगा नदी में स्नान के बाद विधि विधान से नेताजी की अस्थियां प्रवाहित कीं। यहां देखिए- अंत्येष्टि से लेकर अस्थिविसर्जन की कुछ तस्वीरें…।

jagran

  • सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। दूसरे दिन 11 अक्टूबर को पैतृक ग्राम सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया गया था और पूर्व मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुखाग्नि दी थी।

jagran

  • दूसरे दिन बुधवार की भोर तक अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पिता की चिता ठंडी होने तक आत्मा को मुक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

jagran

  • बुधवार को अखिलेश यादव ने परिवारीजनों के साथ अंत्येष्टी स्थल से पिता की अस्थियां एकत्र की थीं।

jagran

  • अंत्येष्टी के सातवें दिन सोमवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) घर से परिवारीजनों के साथ अस्थि विसर्जन के लिए घर से हरिद्वार के लिए निकले।

jagran

  • सैफई हवाई पट्टी से वह परिवारीजनों के साथ निजी विमान में सवार हुए।

jagran

  • हरिद्वार जाने के लिए चार्टर्ड विमान में अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) और चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने साथ सफर किया।

jagran

  • हरिद्वार में हवाई पट्टी पर विमान उतरा तो अखिलेश यादव अस्थि कलश साथ लेकर उतरे।

jagran

  • हरिद्वार में विमान से उतरने के बाद अखिलेश, डिंपल यादव समेत परिवारीजन ई-बस से एयरपोर्ट के गेट तक पहुंचे।

jagran

  • हरिद्वार पहुंचकर गंगा नदी में अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने स्नान किया।

jagran

  • गंगा घाट पर अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव और चाचा शिवपाल समेत परिवारीजनों की मौजूदगी में विधि विधान से अस्थि विसर्जन संस्कार कर्म पूरे किए।

jagran

  • अखिलेश ने अस्थि कलश हाथों में लेकर समस्त पूर्वजों को नमन किया।

jagran

  • समस्त परिवारीजनों ने अस्थि कलश में हाथ लगाकर नमन किया।

jagran

  • अखिलेश यादव ने पिता की अस्थियों को पतित पावनी मां गंगा की जलधारा में प्रवाहित कीं।

हरिद्वार में पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियों का विसर्जन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवारीजनों के साथ चार्टर्ड विमान से सैफई ग्राम स्थित पैतृक आवास लौट आए।