पटना

माओवादियों ने पर्चा साट दी चेतावनी, पुलिस ने कहा-असामाजिक तत्वों का काम


रतनी। परसबिगहा थाना क्षेत्र के धावापुर में माओवादियों ने पर्चा साटकर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। पर्चे को देखकर जहां एक ओर ग्रामीणों में भय का माहौल है, वहीं दूसरी ओर पुलिस इसे शरारती तत्वों का काम बता रही है। जानकारी के अनुसार धावापुर गांव निवासी सहेन्दर यादव के मकान तथा एक मैजिक वाहन में माओवादियों ने पर्चा साटा है। उक्त पर्चे में कहा गया है कि धावापुर निवासी अरुण यादव एवं अजय यादव पुलिस की मुखबिरी करते है।

लाल रंग से लिखे इस पर्चे में लिखा गया है कि दोनों लोग मुखबिरी करना छोड़ दें, अन्यथा परिणाम भूगतने को तैयार रहे। इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह-सवेरे इस पर्चे को सटा देख इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। इधर पुलिस सुचना पाकर परसबिगहा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर पर्चे को अपने कब्जा में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह किसी असामाजिक तत्व का दहशत फ़ैलाने के उद्देश्य से किया गया कार्य किया है फि़र भी जॉच की जा रही है।