News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड छत्तीसगढ़ झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

मानसून सत्र : संसद पहुंचे राहुल गांधी INDIA गठबंधन के नेताओं ने नारे लगाकर किया स्वागत


नई दिल्ली,  संसद के मानसून सत्र के कई दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। आज भी विपक्ष मणिपुर, नूंह और दिल्ली सेवा विधेयक पर हंगामा हुआ। बीते दिनों लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास हो गया है, जिसे सरकार आज राज्यसभा में पेश करेगी। इसके लिए भाजपा ने आज अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

इस बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। राहुल संसद भी पहुंच गए हैं।

7 August 2023 – 12:46:27 PM

Rahul Gandi in Lok Sabha Today राहुल गांधी की संसद में वापसी पर भूपेश बघेल बोले- यह सत्य की जीत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की, यह सत्य की जीत है। लोग राहुल गांधी को लोकसभा में सुनना चाहते हैं।

7 August 2023 – 12:37:56 PM

Rahul Gandi in Lok Sabha Live राहुल गांधी अभी भी दोष मुक्त नहींः सुशील मोदी

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी अभी भी दोष मुक्त नहीं हुए हैं, केवल उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई है। उनकी अपील अभी भी अदालत में लंबित है।

7 August 2023 – 12:29:16 PM

Parliament Monsoon Session LIVE राहुल गांधी अभी बरी नहीं हुए हैंः गजेंद्र सिंह शेखावत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि शीर्ष अदालत ने राहुल गांधी की सजा पर कुछ दिनों के लिए रोक लगाई है, लेकिन इस फैसले को राहुल गांधी के बरी होने के रूप में मानना दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र का अपमान है।

7 August 2023 – 12:21:43 PM

Monsoon Session 2023 लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

सदन में हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

7 August 2023 – 12:19:54 PM

Parliament Live राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी।

7 August 2023 – 12:19:50 PM

Parliament Live राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी।

7 August 2023 – 12:11:37 PM

I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के लगाए नारे

राहुल गांधी के संसद पहुंचने पर I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

7 August 2023 – 12:03:16 PM

Parliament Monsoon Session LIVE संसद पहुंच राहुल गांधी

राहुल गांदी संसद पहुंच गए हैं। विपक्षी नेताओं ने राहुल जिंदाबाद के नारे लगाए।

7 August 2023 – 11:54:09 AM

निलंबन रद्द होने के बाद रजनी पाटिल बोलीं- अब गरिमा के अनुरूप काम करूंगी

राज्यसभा सभापति द्वारा कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल का निलंबन रद्द किए जाने के बाद, उन्होंने कहा कि मैं अब सदन की गरिमा के अनुरूप काम करूंगी।

7 August 2023 – 11:46:48 AM

Parliament Live कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल का राज्यसभा से निलंबन रद्द

राज्यसभा सभापति ने सदन में प्रस्ताव के बाद कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल का सदन से निलंबन रद्द कर दिया है।

7 August 2023 – 11:40:08 AM

Parliament Monsoon Session LIVE चर्चा से भाग रहे विपक्षी सांसदः पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा के अंदर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन वो चर्चा से भाग रहे हैं। मंत्री ने कहा कि हमें राजस्थान मुद्दे पर भी चर्चा करनी चाहिए।

7 August 2023 – 11:35:53 AM

Parliament Monsoon Session LIVE संसद पहुंचीं सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सोनिया गांधी संसद पहुंचीं।

7 August 2023 – 11:28:41 AM

Parliament Live हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

मणिपुर और राजस्थान मुद्दे पर हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

7 August 2023 – 11:15:39 AM

Parliament Monsoon Session LIVE खरगे ने भाजपा पर हमला बोला

राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को लोकतंत्र को अपमानित करने के बजाय जनता का काम करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

7 August 2023 – 10:45:30 AM

Rahul Gandhi Live 10 जनपथ के बाहर जश्न शुरू

लोकसभा सचिवालय द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल किए जाने पर दिल्ली में 10 जनपथ के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।

7 August 2023 – 10:40:36 AM

राघव चड्ढा बोले- विधायी प्रक्रिया के साथ न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली बिल का विरोध करेंगे

आप सांसद राघव चड्ढा का ने कहा कि आम आदमी पार्टी और आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन दिल्ली सेवा विधेयक का विरोध करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हम विधायी प्रक्रिया के साथ-साथ न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से इस विधेयक को रोकेंगे। यह दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को गुलाम बनाने वाला विधेयक है।

7 August 2023 – 10:38:19 AM

Rahul Gandi in Lok Sabha राहुल की संसद सदस्यता बहाल हुई

सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी हैं।

7 August 2023 – 10:25:42 AM

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी है।

7 August 2023 – 10:22:20 AM

Parliament Monsoon Live कांग्रेस ने बताया राहुल की सदस्यता वापस नहीं मिली तो क्या करेंगे

Parliament Monsoon Live कांग्रेस ने राहुल की सदस्यता वापस नहीं मिलने पर विरोध जताने की बात कही है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने आदेश की कॉपी समेत सभी दस्तावेज दे दिए हैं। हम आज लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और जरूरत पड़ी तो विरोध भी करेंगे।

7 August 2023 – 10:15:40 AM

Parliament Live मनिकम टैगोर बोले- लोकसभा अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता पर जल्द ले सकते फैसला

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने 26 घंटे में राहुल गांधी की अयोग्यता पर फैसला किया था। अब चूंकि यह सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है, मुझे उम्मीद है कि अध्यक्ष शीघ्र कार्रवाई करेंगे।

7 August 2023 – 9:54:58 AM

Parliament Session AAP सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस के दो सांसदों ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

AAP सांसद राघव चड्ढा, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर और सैयद नसीर हुसैन ने सदन में मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

7 August 2023 – 9:50:53 AM

Parliament Monsoon Session प्रमोद तिवारी बोले- राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता आज बहाल हो सकती है

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है, मुझे उम्मीद है कि नियमों के मुताबिक लोकसभा स्पीकर आज राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर देंगे।

7 August 2023 – 9:47:37 AM

Parliament Monsoon Session LIVE वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी का दिल्ली बिल पर सरकार को साथ

दिल्ली सेवा बिल पर सरकार के लिए राहत की खबर है। दो प्रभावशाली क्षेत्रीय पार्टियों वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी ने अपने 18 वोट सरकार को देने की बात कही है। इसके साथ ही राज्यसभा में भी दिल्ली अध्यादेश पारित होना लगभग तय है।

7 August 2023 – 9:41:28 AM

आप का भाजपा पर हमला

दिल्ली सेवा विधेयक पर AAP सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि यह एक प्रायोगिक विधेयक है, जिसे भाजपा दिल्ली से शुरू कर रही है। जहां भी गैर-भाजपा सरकारें हैं, वहां भाजपा इसी तरह इस विधेयक को पेश कर राज्य सरकार को कमजोर करेगी। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टियां इसका विरोध करेंगी।

7 August 2023 – 9:31:40 AM

Parliament Monsoon Session LIVE राहुल गांधी दिल्ली के 10 जनपथ से निकले

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के 10 जनपथ से निकल चुके हैं। आज राहुल की लोकसभा में सदस्यता वापसी पर फैसला हो सकता है।

7 August 2023 – 9:28:26 AM

Parliament Live अश्विनी वैष्णव आज लोकसभा में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023 पेश करेंगे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव आज लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2023 पेश करेंगे।

7 August 2023 – 9:23:58 AM

Parliament Monsoon Session LIVE आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सेवा बिल को पेश करना अयोग्य बताया

संसद के नियम 66 और 67 के तहत आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने राज्यसभा में दिल्ली सरकार सेवा बिल, 2023 के खिलाफ नोटिस दिया। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार यह बिल सदन में पेश किए जाने के अयोग्य है ।

7 August 2023 – 9:22:02 AM

Parliament Monsoon Session संसद में आज ये विधेयक होंगे पेश

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज लोकसभा में अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक, 2023 पेश करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भीा आज लोकसभा में फार्मेसी (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज लोकसभा में मध्यस्थता विधेयक, 2023 पेश करेंगे।

7 August 2023 – 9:12:56 AM

Delhi Services Bill Live भाजपा ने अपने सभी सांसदों के लिए आज जारी किया है व्हिप

Delhi Services Bill Live दिल्ली सेवा विधेयक के राज्यसभा में आज पेश किए जाने के चलते भाजपा ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

7 August 2023 – 9:08:11 AM

Parliament Monsoon Session LIVE राज्यसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा विधेयक

लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पास होने के बाद केंद्र सरकार आज इसे राज्यसभा में पेश करेगी। इसपर आज भी हंगामे के आसार हैं।