Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

मायावती का बड़ा दांव, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली आजमगढ़ से उपचुनाव में उतारा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर सीट से आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) से चुनाव लड़े शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली फिर से हाथी पर सवार हो गए हैं। उन्होंने रविवार को लखनऊ स्थित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मुख्यालय में संगठन की सदस्यता ग्रहण की है। बसपा ने उनको लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया है। ये सीट समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले बसपा विधानमंडल दल के नेता रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने सपा का दामन थाम लिया था। उन्हें सपा ने चुनाव में टिकट नहीं दिया तो एआइएमआइएम में शामिल हुए और चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं सके।

चुनाव परिणाम आने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ संसदीय सीट से त्यागपत्र दे दिया है। बदले राजनीतिक घटनाक्रम में गुड्डू जमाली रविवार को फिर से बसपा में शामिल हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उन्हें आजमगढ़ उपचुनाव में पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।