Latest News महाराष्ट्र

मुंबई: परमबीर सिंह पर चांदीवाल न्यायिक आयोग सख्त


  • मुंबई, । 100 करोड़ रुपए के कथित भ्रष्टाचार के आरोप का सामना कर रहे मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र स्थित चांदीवाल न्यायिक आयोग ने परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में 50 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर लगे आरोपो की जस्टिस केयू चांदीवाल कमेटी जांच कर रही है। इस समिति का गठन महाराष्ट्र सरकार ने किया है। बता दें कि कमीशन द्वारा कई बार बुलाए जाने पर भी परमबीर सिंह अब तक जांच कमेटी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं।

अब पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए कमीशन ने महाराष्ट्र के डीजीपी (DGP) को आदेश दिया है कि वो किसी सीनियर अधिकारी को इस वारंट को देने के लिए डेप्यूट करें। इसके साथ ही परमबीर सिंह को 50 हजार रुपए का जमानती बांड भी भरने के लिए कहा गया है। बता दें कि इससे पहले परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है। आयोग ने अब परमबीर सिंह के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का फैसला लिया है, पिछली सुनवाई में जांच कमेटी ने कहा था कि अब अगर परमबीर अगली तारीख पर हाजिर नहीं हुए तो उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया जाएगा।