Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडानी बने एशिया के सबसे धनी व्‍यक्ति


नई दिल्ली, । भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी (Gautam Adani) 90.1 बिलियन डॉलर के साथ एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं, उन्होंने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही अडानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स (Forbes Real Time Billionaire Index) के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 89.4 बिलियन डॉलर है। अंबानी पहले सबसे अमीर एशियाई अरबपति थे। अडानी न केवल अंबानी बल्कि मेटा के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को भी पीछे छोड़ चुके हैं। वहीं, एलन मस्क (Elon Musk) अब भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के खिताब पर कायम हैं, उनका नेटवर्थ 232.3 बिलियन डॉलर है।

अडानी और मुकेश दोनों की संपत्ति में गिरावट

फोर्ब्स के अनुसार, मुकेश अबानी की संपत्ति पिछले 1 दिन में 2.2 बिलियन डॉलर कम हो गई। इससे उनकी कुल संपत्ति 89 बिलियन डॉलर पर आ गई। वहीं पिछले 24 घंटे में गौतम अडानी एंड फैमिली की संपत्ति में 672 मिलियन डॉलर की गिरावट रही है। वहीं अगर दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk की बात की जाए तो पिछले 1 दिन में उनके नेटवर्थ में 3.3 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि इसके बाद भी मस्क फोर्ब्स इंडेक्स में एक नंबर पर काबिज हैं। अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति में गिरावट की वजह से वह 1 पायदान नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। बेजोस की दौलत में गिरावट का फायदा Bernard Arnault & Family को हुआ है। Arnault की संपत्ति अब 193.6 बिलियन डॉलर हो गई है और वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।