Latest News पटना बिहार

मुकेश सहनी और जीतन राम मांझी नेता नहीं कुछ और -विधायक अनंत सिंह


Bihar : बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव के चहेते राजद विधायक अनंत सिंह अपने अजब-गजब बयानों से हमेशा खबरों में रहते हैं। इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्‍होंने राज्‍य के पशुपालन मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी एवं राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी पर बड़ा हमला किया है। उल्‍लेखनीय है कि मंगलवार को अनंत सिंह की एक मामले में कोर्ट में पेशी हुई थी। इसी के आसपास यह वीडियो भी वायरल हुआ है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते। इस वीडियो में अनंत सिंह ने बिहार के इन दो बड़े नेताओं के नेता होने पर ही सवाल खड़े किए हैं।

नाम नहीं सुनना चाहता इन दोनों का

अनंत सिंह ने कहा है कि वे सहनी और मांझी जैसे नेताओं का नाम तक नहीं सुनना चाहते हैं। वह कहते हैं कि ये दोनों नेता हैं ही नहीं। इनको आम लोगों से कोई मतलब नहीं है। दोनों अपने परिवार के लिए लगे रहते हैं। हमेशा कोशिश यही रहती है कि परिवार के लिए कुछ और मिल जाए। दोनों किसी के साथ टिक कर नहीं रह सकते हैं। अनंत सिंह की पहचान दबंग के तौर पर है। उनके खिलाफ कई तरह के संगीन मामले दर्ज हैं। वे अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं।