Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले, भाजपा को रिपीट करने से कोई ताकत नहीं रोक सकती


मंडी, । HP BJP Mission Repeat, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा की तरह हिमाचल में भी भाजपा की सरकार रिपीट होगी। कोई भी ताकत भाजपा को सरकार रिपीट करने से नहीं रोक सकती। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता खूब उछलकूद कर रहे थे। नतीजे आने के बाद अब चुप्पी साध ली है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस का कुनबा पूरी तरह से बिखरा हुआ है। सब अपनी अपनी डफली अपना अपना राग अलाप रहे हैं। भाजपा एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लेकर जनता से जनादेश मांगेंगी।