Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने फिरोजाबाद सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर जताया दुख,


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद में एक सड़क दुर्घटना के दौरान पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

आगरा फिरोजाबाद हाईवे टूंडला टोल प्‍लाजा के पास बुधवार तड़के दर्दनाक हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पांचों को जसराना से आलू लेकर आगरा मंडी जा रही मैक्स पिकअप गाड़ी को पीछे से आ रहे कंटेनर ने रौंद दिया। सभी सड़क किनारे खड़े होकर पंचर लगवा रहे थे। हादसे में दो किसानों समेत पांच की मौत हो गई। गाड़ी मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका आगरा में उपचार चल रहा है।