News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा तकनीक के जरिये खेती किसानी होगी आसान


भोपाल , । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुरैना के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित कृषि मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस मेले में भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर एवं श्योपुर जिले के 33 हजार किसान शामिल हो रहे हैं। दरअसल, यह कृषि सम्मलेन किसानों को कम लागत में ज्यादा आय और कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी देने के लिए आयोजित किया गया है। कृषि मेले का उद्धेश्य किसानी के साथ-साथ पशुपालन से आय को बढ़ाना भी है।

तकनीक से किसान होंगे विकसित

मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर किसान सम्मलेन होते हैं, जनता भाषण सुनती है और वापस घर लौट जाती है। लेकिन यह कृषि मेला खेती-किसानी और किसानों के लिए एक महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से यह बताया जाएगा कि आधुनिक तकनीक से खेती-किसनी को कैसे विकसित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने सम्मलेन में कहा कि खेतों में अच्छी उपज हो इसके लिए हिन्दुस्तान में जितनी भी खेती-किसानी की मशीनें हैं वह सभी इस मेले में उपलब्ध है और उस मशीन का उपयोग कैसे किया जाता है उसे समझाने वाले जानकार भी इस मेले में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मेले में हरियाणा के आठ-नौ करोड़ से ज्यादा के भैंसे आए हुए हैं। किसान गाय भैंस की नस्ल में सुधार कर के दूध उत्पादन भी बढ़ासकते हैं।

जीरो परसेंट पर लोन देती हैं सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा चम्बल में नहरें तो पहले भी हुआ करती थी, लेकिन उनमें पानी बेहद कम आता था। हमने पक्की नाहर बनवा कर उसके अंतिम छोर तक पानी पंहुचाया है। उन्होंने कहा कि 539 करोड़ की लागत की चेंटीखेड़ा परियोजना को जल्द ही स्वीकृति मिलने वाली है। श्योपुर जिले में 414 करोड़ के डैम परियोजना के साथ-साथ अंचल की बिजरोली, निठोरा समेत सात जगहों पर जल संरचनाओं पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस 16 परसेंट में व्याज देती थी। हम जीरो परसेंट पर कृषि लोन देते हैं, जो देश में कहीं नहीं।

उच्चतम खेती का दिया जाएगा प्रशिक्षण

कृषि मेले को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गांव बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा, किसान की हालत में सुधार आएगा तो देश को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता। इसी धारणा के साथ हम काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार किसानों के लिए साथ मिलकर काम कर रही है। यह किसान सम्मेलन उसका सफल उदाहरण है। किसानों के लिए दिन में 40 सत्र होंगे, जिसमें किसानों को उच्चतम खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं धान के किसानों कम पानी में भी खेती करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे वह कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज के समय में खेतों में गुड़ाई, निर्दाई के लिए आसानी से मजदूर नहीं मिल पाते हैं। मेले में कई ऐसी मशीन हैं जो किसानों के कामों में और तेजी लाएगी और बिना किसी मजदूर के काम को आसान भी बनेगी।