Latest News नयी दिल्ली मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह- भोपाल अस्पताल की घटना आपराधिक लापरवाही, दोषी पर होगी कार्रवाई


शिवराज सिंह ने कहा-जो बच्चे अस्पताल में थे वह हमारे संरक्षण में थे उनकी जान बचाना हमारी जिम्मेदारी थी यह गंभीर घटना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन डाक्टरों की टीम को त्वरित एक्शन लेने और बच्चों की जान बचाने के लिए आभार व्यक्त किया।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक से पहले संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में कल रात हुई हृदय विदारक घटना से मन और आत्मा व्यथित है। यह बहुत गंभीर घटना है, यह आपराधिक लापरवाही है। जांच के निर्देश दे दिए गए हैं जो भी दोषी होगा उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। जिन लोगों ने अपनी जान हथेली पर रखकर 36 बच्चों को सुरक्षित निकाला है, उनका सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन सभी को धन्यवाद दिया।