News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एलिजाबेथ द्वितीय के बाद चार्ल्स बने ब्रिटेन के राजा,


लंदन, Queen Elizabeth II Family Details: ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को स्कॉटलैंड में निधन हो गया। उनकी उम्र 96 साल थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 70 साल तक शासन किया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद पूर्व राजकुमार चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए राजा होंगे। वहीं उनकी पत्नी कैमिला पार्कर अब देश की नई महारानी होंगी। दुनिया के सबसे पुराने प्रचलित इस शाही परिवार में कुल 22 सदस्य हैं और सिंहासन पाने के लिए सभी का क्रम तय है। यह वरिष्ठता क्रम उनकी उम्र से नहीं वंशानुक्रम से तय किया जाता है। आइए जानते हैं कि ब्रिटिश राजपरिवार की फैमिली ट्री क्या है?

ब्रिटिश शाही परिवार की मौजूदा वंशावली शुरू होती है महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप (Queen Elizabeth II and Prince Philip) से। दोनों की शादी से उन्हें 4 बच्चे पैदा हुए। जिनके नाम चार्ल्स, एनी, एंड्रयू और एडवर्ड हैं। इनमें चार्ल्स सबसे बड़े थे। वंशानुक्रम में सबसे वरिष्ठ होने के नाते वे अब ब्रिटेन के नए सम्राट घोषित कर दिए गए हैं। जबकि उनकी पत्नी कैमिला पार्कर अब देश की नई महारानी कहलाएंगी।

किंग चार्ल्स (Charles) के 2 बेटे हैं। जिनमें बड़े का नाम प्रिंस विलियम और छोटे का प्रिंस हैरी है। प्रिंस विलियम की शादी केट मिडिलटन से हुई है और उनके 2 बेटे और एक बेटी हैं। जबकि छोटे बेटे प्रिंस हैरी की शादी अभिनेत्री मेगन मर्केल से हुई है। उनकी इस शादी से परिवार के लोग खुश नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने जनवरी 2020 में ब्रिटिश राजपरिवार से खुद को अलग कर लिया। उनके दो बेटे हैं।

 

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दूसरे बेटे का नाम प्रिंस एंड्रयू है। उन्हें ड्यूक ऑफ यॉर्क की उपाधि हासिल है। उनका जन्म 1960 में हुआ था। उनकी 2 बेटियां हैं। वे उत्तराधिकार की दौड़ में 9वें स्थान पर आते हैं।

क्वीन एलिजाबेथ-2 के तीसरे बेटे प्रिंस एडवर्ड हैं। उनके पास अर्ल ऑफ वेसेक्स की उपाधि है। उनका जन्म वर्ष 1964 में हुआ था और सिंहासन पाने के लिए उनका नंबर 13वां है। उनका एक बेटा और एक बेटी है।

प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ की एक बेटी भी हैं, जिनका नाम प्रिसेस रॉयल एनी हैं। उन्होंने 2 शादियां कीं। प्रिंस पीटर फिलिप्स और जारा टिंडल उनकी संतान हैं। प्रिंस पीटर फिलिप्स की दो बेटियां हैं, जबकि जारा टिंडल की 2 बेटी और 1 बेटा है।

ऐसा होगा ब्रिटिश राजशाही के उत्तराधिकार का क्रम

1. प्रिंस विलियम : चार्ल्स और दिवंगत राजकुमारी डायना के सबसे बड़े बेटे. उन्होंने डचेस ऑफ कैम्ब्रिज केट शादी की है. उनके तीन बच्चे उत्तराधिकार की पंक्ति में उनके बाद आते हैं।

2. प्रिंस जॉर्ज : कैम्ब्रिज के राजकुमार, जुलाई 2013 में पैदा हुए।

3. राजकुमारी शैरलट: कैम्ब्रिज की राजकुमारी, मई 2015 में पैदा हुईं।

4. प्रिंस लुइस : कैम्ब्रिज के राजकुमार, अप्रैल 2018 में पैदा हुए।

5. प्रिंस हैरी : चार्ल्स और डायना के छोटे बेटे।

6. आर्ची माउंटबेटन-विंडसर : हैरी और मेघन के बेटे, मई 2019 में पैदा हुए।

7. लिलिबेट माउंटबेटन-विंडसर : हैरी और मेगन की संतान, जून 2021 में जन्मी।

8. प्रिंस एंड्रयू : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के दूसरे बेटे।

9. राजकुमारी बीट्राइस : एंड्रयू और उनकी पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन की बड़ी बेटी।

10. सिएना एलिजाबेथ : बीट्राइस और एडोआर्डो मैपेली मोजी की बेटी, सितंबर 2021 में पैदा हुईं।

11. राजकुमारी यूगिनी : एंड्रयू और सारा फर्ग्यूसन की छोटी बेटी।

12. अगस्त ब्रुकबैंक : फरवरी 2021 में जन्मी यूगिनी और जेम्स ब्रूक्सबैंक की संतान।

13. प्रिंस एडवर्ड : एलिजाबेथ और फिलिप के सबसे छोटे बेटे।

14. जेम्स : एडवर्ड और उनकी पत्नी सोफी के बेटे।

15. लेडी लुइस माउंटबेटन-विंडसर : एडवर्ड और सोफी की बेटी।