News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड गोरखपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन में 2024 चुनाव की रणनीति बनाएगी NCP, विपक्षी एकता पर होगा जोर


नई दिल्ली, । भारत सरकार ने चावल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब ब्रोकन राइस के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और चावल के विभिन्न ग्रेड के निर्यात पर 20 फीसद शुल्क लगाया गया है। आज से यह प्रतिबंध लागू हो गया है। दुनिया का सबसे बड़ा अनाज निर्यातक भारत आपूर्ति बढ़ाने के लिए यह कर रहा है। वहीं, बीती रात ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी (द्वितीय) का निधन हो गया। एलिजाबेथ ने स्काटलैंड के बालमोरल कैसल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं महारानी 96 वर्ष की थीं।

दूसरी ओर आज भारत के प्रमुख मीडिया समूह जागरण न्यू मीडिया ने गुजरात में अपना विस्तार किया है। गुजराती जागरण डॉट कॉम आज लांच किया गया। इसका शुभारंभ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने किया।

Breaking News in Hindi Today LIVE

  • 01:09 PM, 09 Sep 2022

    टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया।

  • 12:55 PM, 09 Sep 2022

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान इंटरनेट बंद करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को नोटिस जारी किया है।

  • 12:46 PM, 09 Sep 2022

    नुपुर शर्मा पर कार्रवाई करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

    सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दाखिल एक याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में अधिकारियों को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नुपुर की टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

  • 11:46 AM, 09 Sep 2022

    राकांपा रविवार को राष्ट्रीय अधिवेशन में विपक्षी एकता का खाका पेश करेगी

    शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) रविवार को अपना आठवां राष्ट्रीय अधिवेशन करने जा रही है। अधिवेशन में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता का संदेश दिया जा सकता है।

  • 11:37 AM, 09 Sep 2022

    कांग्रेस ने शनिवार को गुजरात में बंद का आह्वान किया

    गुजरात कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में शनिवार को राज्य में सांकेतिक बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस ने व्यापारियों और अन्य व्यवसायों से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने शटर बंद रखने की अपील की है।

  • 11:33 AM, 09 Sep 2022

    वैन के कुएं में गिरने से कॉलेज के तीन छात्रों की मौत

    तमिलनाडु के कोयंबटूर में शुक्रवार तड़के एक वैन के 120 फुट गहरे कुएं में गिरने से कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार थोंडामुथुर के एक खेत के कुएं में 80 फीट से अधिक पानी था और छात्र वैन से बाहर नहीं आ सके और डूब गए।

  • 11:21 AM, 09 Sep 2022

    गोवा में कर्लीज रेस्तरां के विध्वंस पर रोक

    सुप्रीम कोर्ट ने गोवा में कर्लीज रेस्तरां के विध्वंस पर रोक लगा दी है। इसके लिए एक शर्त रखी गई है, जिसके तहत वहां कोई व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होंगी।

  • 11:04 AM, 09 Sep 2022

    कैश वैन से 2.80 करोड़ की चोरी मामले में दो गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के गोरेगांव में एक कैश वैन से 2.80 करोड़ की चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस द्वारा एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।

  • 10:58 AM, 09 Sep 2022

    मुंबई में भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन

    मुंबई में 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव के समापन के बाद लोगों ने भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया।

  • 10:22 AM, 09 Sep 2022

    तेलंगाना में भगवान गणेश की मूर्तियों को किया गया विसर्जित

    तेलंगाना में भगवान गणेश की मूर्तियों को पानी में विसर्जित करने की तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि इस अवसर पर तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद और सिकंदराबाद, रंगा रेड्डी और मेडचल-मलकजगिरी जिलों में सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।

  • 10:07 AM, 09 Sep 2022

    दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग में ब्रिटिश ध्वज आधा झुकाया गया

    महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग में ब्रिटिश ध्वज (यूनियन जैक) आधा झुका दिया गया है।

  • 09:47 AM, 09 Sep 2022

    दिल्ली के आजाद मार्केट में इमारत ढही, 2 घायल

    दिल्ली के आजाद मार्केट में इमारत ढही, 2 घायल

    दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में इमारत ढहने की घटना सामने आई है। इमारत गिरने से दो लोग घायल, पांच लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची है।

  • 09:40 AM, 09 Sep 2022

    कोरोना मामलों में गिरावट

    कोरोना मामलों में गिरावट

    देश में कोरोना मामलों में गिरावट देखने को मिली है। आज 6,093 नए COVID19 मामले सामने आए हैं, जिससे सक्रिय मामले 49,636 हो गए हैं।

  • 09:38 AM, 09 Sep 2022

    दुबई जा रहे व्यक्ति से करीब 9.34 करोड़ की विदेशी करंसी जब्त

    दुबई जा रहे व्यक्ति से करीब 9.34 करोड़ की विदेशी करंसी जब्त

    दुबई जा रहे एक व्यक्ति के पास से करीब 9.34 करोड़ रुपये की विदेशी करंसी जब्त की गई है।खुफिया जानकारी के आधार पर कल कोलकाता हवाईअड्डे पर एआईयू अधिकारियों ने संदिग्ध के कब्जे से इतनी बड़ी राशि पकड़ी है।

  • 09:29 AM, 09 Sep 2022

    जापान के पीएम फुमियो किशिदा से मिले राजनाथ

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टोक्यो में जापान के पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत-जापान साझेदारी को क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में एक निर्णायक भूमिका निभानी होगी।

  • 09:12 AM, 09 Sep 2022

    यूरिया वितरण की शिकायतों को लेकर शिवराज सिंह ने ली बैठक

     यूरिया वितरण की शिकायतों को लेकर शिवराज सिंह ने ली बैठक

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में एक अहम बैठक ली। यह बैठक यूरिया वितरण की शिकायतों को लेकर अधिकारियों के साथ थी। इस दौरान सीएम ने दोषियों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

  • 09:04 AM, 09 Sep 2022

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का तीसरा दिन शुरू

    तमिलनाडु के नागरकोइल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन शुरू हो गया है।

  • 08:59 AM, 09 Sep 2022

    नेपाल की क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने पर बलात्कार के आरोप

    नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने पर बलात्कार के आरोप लगे हैं। उन्होंने इसपर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैं निर्दोष हूं। मैंने सीपीएल से छुट्टी लेने और कुछ दिनों के भीतर अपने देश वापस जाने का फैसला किया है। मैं इन सभी निराधार आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हूं।

  • 08:46 AM, 09 Sep 2022

    चावल के निर्यात पर बैन आज से लागू

    चावल के दामों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आज से चावल के निर्यात पर बैन लगा दिया गया है।