Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

मुजफ्फरनगर में नामांकन निरस्त करने पर प्रत्‍याशी ने की आत्‍मदाह की कोशिश,


मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह का नामांकन प्रशासन ने सोमवार को निरस्त कर दिया है। जोगिंदर सिंह ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मुस्‍तैदी दिखाते हुए उनसे तेल का कैन छीन लिया। इस दौरान यहां पर काफी देर अफरातफरी का माहौल बना रहा। वहीं जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह आर्मी में सूबेदार मेजर रहे हैं। रिटायर होने के बाद जनता की सेवा में लगे हैं।

कारण भी नहीं बताया गया

आम आदमी पार्टी से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन प्रशासन ने बगैर कारण बताएं नामांकन निरस्त कर दिया। इसका कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन दबाव में कार्य कर रहा है या फिर तानाशाही दिखा रहा है। अधिकारियों का अनुचित कृत्य का विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीएम चंद्र भूषण सिंह से भी इस बारे में बात की गई है। नामांकन पत्र की दोबारा जांच की मांग की है।

इसके बाद जोगिंदर सिंह ने कलेक्ट्रेट में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से उनसे तेल से भरी कैन छीनी। इस दौरान कचहरी में जमकर हंगामा हुआ। प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि उन्हें पर्चा निरस्त होने का स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है। प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।