पटना

मुजफ्फरपुर: बैंक लूटने आये अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, चार घायल, एक की मौत 


पुलिस ने आठ और अपराधियों ने की छह राउंड फायरिंग 

मोतीपुर (मुजफ्फरपुर)(आससे)। मोतीपुर थाना के बैक ऑफ बड़ौदा की पंचरूखी शाखा लुटने पहुचे अपराधियो व पुलिस  के बीच जमकर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़  मे चार अपराधी घायल हो गए। इनमे से एक की इलाज के दौरान पीएचसी मे मौत हो गई। हालाकि  मृतक की पहचान नही हुई है। मुठभेड़  मे पुलिस की ओर से आठ राउंड  गोली चलाई गई। जबकि अपराधियो ने छह राऊड गोली पुलिस  पर चलाई। मुठभेड़  मे पुलिस  बाल-बाल बच गई। पुलिस  ने घटनास्थल  से अपराधियो की छह पिस्टल,  गोली व तीन बाईक बरामद की है। पुलिस  की गोली से घायल तीन अपराधियो को चिकित्सा के लिए  माँ जानकी अस्पताल मे भर्ती  कराया गया है। सुचना के बाद एस एसपी  जयंत कान्त, सरकिल इस्केटर रणधीर कुमार सिह घटनास्थल  पहुचकर मामले की छानबीन की।

जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब पौने चार बजे तीन बाईक से छह अपराधी बैक ऑफ बड़ौदा पंचरूखी शाखा लुट ने पहुचे। जैसे ही अपराधी हथियार हाथ मे लेकर बैक गेट पर पहुंचे कि पहले से सादे लिवाश मे बैंक परिसर के बाहर मौजूद  पुलिस  पर अपराधियो  की नजर पड़ी। इस बीच अपराधियो ने पुलिस  पर तबातोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जावाबी कारवाई मे पुलिस  ने भी अपराधियो पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस  की गोली से छह अपराधी मौके पर ही घायल हो गए। दो अपराधी  गोली लगने के बाद भी पैदल भाग निकले। पुलिस  ने दोनो को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नही मिली। अपराधियो ने मोतीपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पर निशाना साधते हुए गोली चलाई। लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

मुठभेड़ में घायल अपराधी

मुठभेड मे दो ग्रामीण को भी गोली लग गई। गोली से घायल ग्रामीणो मे बरियारपुर बाजार निवासी बुधन दास एव कोदरकटटा  निवासी रोहित कुमार  भी घायल हो गए। दोनो बैंक के पास चाय दुकान पर खड़े थे। इलाज के लिए दोनो को एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस की ओर से आठ राउंड व अपराधियो की ओर से छह राऊड गोली चलाई गई। पुलिस  ने घटनास्थल  स्थल पर गोली से घायल अवस्था मे पड़े चार अपराधियो की तत्काल इलाज के लिए पीएचसी मे भर्ती  कराया। जहा इलाज के दौरान एक अपराधी की मौत मौत हो गई। मृतक का उम्र 25 वर्ष  बता या गया है। जबकि तीन घायल अपराधियो को गंभीर अवस्था मे माँ जानकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अपराधी की पहचान अभी नही हुई है।

पुलिस  ने घटनास्थल  से छह पिस्टल, कई गोलिया व तीन बाईक बरामद की है। घायल अपराधियो की पहचान मीनापुर थाना के पानापुर ओपी के पानापुर निवासी रूदल सिह, काटी थाना के साईन निवासी प्रशांत कुमार, मीनापुर थाना के खरार के बंसल कुमार के रूप मे हुई है। मुठभेड़  मे मोतीपुर थानाध्यक्ष  सहित अन्य पुलिस कर्मी थे। बाद मे बरूराज व साहेबगंज  पुलिस  भी मौके पर पहुंची। मुठभेड़ की सूचना  पर एस एसपी जयंत कान्त भी मौके पर पहुचे। उन्होने पुलिस, बैंक कर्मी व स्थानीय लोगो से घटना की जानकारी ली। मुठभेड़ को लेकर स्थानीय लोगो मे दहशत हो गया।